कटनी दशहरा महोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
नवदुर्गा दशहरा पर्व पर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन से मां
कटनी: आगामी नवरात्रि दशहरा पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, रविवार को बैठकी के साथ ही 20अक्टूबर को कटनी में दशहरा मनाया जाना है। कटनी दशहरा महोत्सव समिति विगत चार वर्षों से दशहरा महापर्व की सांस्कृतिक विरासत को भव्यता एवं गौरव गरिमा के साथ शालीनता प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत है। समिति की महत्वपूर्ण बैठक शेर चौक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर पर मंगलवार को सम्पन्न हुई। जिसमे बड़ी संख्या में शहर की दुर्गा समितियों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए । बैठक में दुर्गा समितियां के अलावा स्वप्रेरणा से डीएसपी रत्नेश मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने भी उपस्थित होकर चर्चा में भाग लिया। समस्त दुर्गा समितियों ने हर्ष उल्लास के वातावरण में पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग और आपसी समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया।
दशहरा महोत्सव समिति की ओर से ललित सोनी ,अमर ताम्रकार,रौनक खंडेलवाल, प्रदीप द्विवेदी, हितेंद्र स्वर्णकार ,संदीप गुप्ता ने आगामी नवरात्रि दशहरा के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के संदर्भ में पुलिस, प्रशासन ,नगर निगम सहित विद्युत विभाग को अवगत कराए गए मुद्दों की बिंदुवार जानकारी दी गई । दशहरा महोत्सव समिति ने विद्युत व्यवस्था,मार्गो का दुरुस्तीकरण, सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था, पुलिस की निगरानी एवं तैनाती , सुगम यातायात सहित दशहरा जुलूस मार्ग पर लाउडस्पीकर एवं कंट्रोल रूम , अनेक स्थानों की बैरिकेडिंग , पेयजल , प्रसाधन , सुविधा जनक विसर्जन की समुचित व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाओं को लेकर मांग पत्र सौंपा गया है। बैठक में दुर्गा समितियों ने मंशा व्यक्त कर इस बात पर जोर दिया है कि कि नगर निगम के द्वारा नवरात्रि के पूर्व गड्ढे युक्त सड़को की मरम्मत एवं दुरुस्त किए जावे । बैठक में शहर की सभी दुर्गा समितियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए शासन-प्रशासन के साथ संवाद, समन्वय एवं सहयोग बनाए रखते हुए दशहरा महापर्व को भव्यता और दिव्यता के साथ उत्साह पूर्वक मनाने का संकल्प लिया। दशहरा महोत्सव समिति का निरंतर प्रयास है कि सभी समितियों के सहयोग और आपसी समन्वय से कटनी शहर की ऐतिहासिक परंपरा, संस्कृति और विरासत को पुनः गौरवशाली बनाया जा सके , जिसके लिए हमारा शहर वर्षों से जाना जाता रहा है। बैठक में आकाश जायसवाल ” पार्षद” , अमित गुप्ता , रमाकांत पप्पू दीक्षित, अनिल ताम्रकार, संदीप रजक ,आशीष ताम्रकार, हरिओम शिवहरे,मोहित पटेल , अभिनव चौरसिया, नीरज दुबे , बंटी कचेर, मुकेश पाठक ,संजीव सोनी ,जितेंद्र साहू ,आकाश ताम्रकार,आकाश साहू , दीपक नामदेव ,मोहन जायसवाल, विवेक खटीक ,कान्हा प्यासी ,बंटी सोनी , शैलेन्द्र सिंह ,जग्गू ठाकुर , निक्की गंगवानी ,राहुल जैन,अनिल प्रकाश गुप्ता ,पंकज गुप्ता इत्यादि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।


















