Latest

एमपी बजट का आधार बनेगा आम बजट, सीएम की महत्वपूर्ण बैठक

MP Budget। एमपी बजट का आधार बनेगा आम बजट, सीएम की महत्वपूर्ण बैठक। एक फरवरी को प्रस्तुत होने वाला आम बजट मध्य प्रदेश के बजट का आधार बनेगा। विभिन्न योजनाओं में प्रदेश को 50 हजार करोड़ रुपये मिलते हैं। केंद्रीय करों में हिस्सा सहित अन्य मदों में जो राशि प्राप्त होना अनुमानित है, उसे मिलाकर राज्य अपने बजट का आकार निर्धारित करता है।

एमपी बजट का आधार बनेगा आम बजट, सीएम की महत्वपूर्ण बैठक

इस बार यह चार लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। वित्त विभाग ने सभी विभागों से कहा है कि वे अधीनस्थों के साथ बजट भाषण सुनें और राज्य के लिए कहां, क्या अवसर हैं, उसकी रिपोर्ट तैयार करें। 15 फरवरी के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके बजट के आकार को अंतिम रूप देंगे।

डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की उम्मीद

लगभग इतनी राशि प्रदेश को वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पहले मिल जाएगी। आगामी वित्तीय वर्ष में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक मिलने की उम्मीद है। बजट में जो प्रविधान होंगे, उसके आधार पर विभागों के बजट प्रविधान प्रस्तावित किए जाएंगे।

सभी विभागों के अधिकारी बजट भाषण सुनने के साथ ही विभिन्न प्रपत्रों का अध्ययन करके रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसे देखकर वित्त विभाग अनुमान लगाएगा कि केंद्र सरकार से किस योजना या मद में कितनी राशि प्रदेश को मिल सकती है।

गरीब, नारी, युवा और किसानों के लिए विशेष प्रविधान

इसके आधार पर राज्य बजट का आकार भी निर्धारित होगा। सूत्रों का कहना है कि इस बार बजट चार लाख करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है। इसमें गरीब, नारी, युवा और किसानों के लिए विशेष प्रविधान होंगे।

अधोसंरचना विकास के काम में तेजी

सरकार इन चारों वर्गों से जुड़े मिशन भी क्रियान्वित करने जा रही है। साथ ही पूंजीगत व्यय भी बढ़ाया जाएगा ताकि अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ हो सकें।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि