दिल्ली में 10 अक्टूबर को भारी प्रदर्शन का असर: राजधानी, तेजस और प्रयागराज जैसी कई ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले जरूर जांचें स्टेटस
राष्ट्रीय रिपोर्ट (यशभारत.कॉम): देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शन और मध्य दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पहुँचने वाली कई प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को स्टेशन पहुँचने में होने वाली असुविधा और ट्रैफिक जाम के कारण ट्रेन छूटने जैसी स्थिति से बचाने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
क्यों लिया गया ट्रेन रद्द करने का निर्णय?
रेलवे के मुताबिक, पूर्व में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास प्रदर्शन और जाम के कारण लगभग 5,000 यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुँच पाए थे और प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए थे, जबकि ट्रेनें रवाना हो गई थीं। उसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए कोचिंग निदेशालय ने 9 अक्टूबर को ही एहतियातन आदेश जारी कर दिया। दिल्ली में 10 अक्टूबर को भारी प्रदर्शन का असर: राजधानी, तेजस और प्रयागराज जैसी कई ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले जरूर जांचें स्टेटस
आदेश के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से छूटने वाली उन सभी ट्रेनों को रद्द रखा गया है, जिन्हें 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली पहुँचना था।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की सूची
दिल्ली आने वाली कई हाई-प्रोफाइल और सुपरफास्ट ट्रेनें इस फैसले से प्रभावित हुई हैं:
मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (22221)
तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309)
मुंबई सेंट्रल राजधानी (12951)
हावड़ा राजधानी (12301)
सियालदह राजधानी (12313)
संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट (12393)
प्रयागराज एक्सप्रेस (12417)
श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451)
लखनऊ मेल (12429)
अमृत भारत एक्सप्रेस (22361)
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
यदि आपने 9 या 10 अक्टूबर के लिए दिल्ली आने-जाने का टिकट बुक कराया है, तो रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का करंट रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें।
अपडेट कहाँ देखें: अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस देखने के लिए National Train Enquiry System (NTES) की आधिकारिक वेबसाइट, IRCTC ऐप या रेलवे की हेल्पलाइन सेवा से संपर्क करें।
वैकल्पिक व्यवस्था: ट्रेन रद्द होने की स्थिति में अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक साधनों पर विचार करें।


















