MP में चक्रवाती तूफान दाना का प्रभाव आज दिख सकता है, कई जिलों में तेज हवा बारिश की संभावना

images 44

मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान दाना का प्रभाव आज दिख सकता है। इसके पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए शुक्रवार सुबह तक सागर आयरलैंड के पास टकराने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दाना के प्रभाव से प्रदेश में बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही पूर्वी मप्र में जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। उधर हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने के कारण गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। 20 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक तूफान दाना वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके शुक्रवार सुबह ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर आयरलैंड के मध्य में तट से टकराने की संभावना है।

शुक्रवार को दिखेगा तूफान दाना का असर

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान दाना का असर शुक्रवार से ही पूर्वी मप्र में दिख सकता है। इसके प्रभाव से बादल छाने लगेंगे। इसके साथ ही रीवा, जबलपुर, शहहोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-  350 करोड़ का अस्पताल, फिर भी भटक रहे मरीज: इंदौर ESIC अस्पताल के लोकार्पण के 2 साल बाद भी CT Scan और MRI सेवा ठप; अरविंदो भेजे जा रहे मरीज