Tuesday, May 12, 2026
Latest:
धर्मFEATUREDLatestराष्ट्रीय

घर में बरकत लाना है तो अपनाएं ये देसी उपाय, जानिए नमक-चावल की ताकत

घर में बरकत लाना है तो अपनाएं ये देसी उपाय, जानिए नमक-चावल की ताकत। कभी-कभी जीवन में ऐसा दौर आता है जब हर दिशा से परेशानियां घेर लेती हैं. नौकरी में रुकावट, पैसों की तंगी, पारिवारिक कलह या मानसिक बेचैनी. ऐसे समय में बड़े-बड़े समाधान ढूंढने के बजाय अगर आप छोटे लेकिन प्रभावशाली उपायों पर ध्यान दें, तो जीवन की दिशा ही बदल सकती है।

namak

ऐसा ही एक बेहद सरल लेकिन चमत्कारी उपाय है एक कटोरी चावल और एक चुटकी नमक का प्रयोग. यह उपाय विशेष रूप से गुरुवार और शनिवार को करना शुभ माना जाता है. इन दिनों को क्रमशः विष्णु और शनि से जोड़ा जाता है. एक सौभाग्य के देव, दूसरा कर्म और न्याय के प्रतीक।

क्या करना है? (Home Remedy To Remove Bad Luck)

एक साफ-सुथरी कटोरी में थोड़े से कच्चे चावल भरें और उसमें एक चुटकी सेंधा या सामान्य नमक मिलाएं. अब इस कटोरी को घर के उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखें — यानी वह जगह जहाँ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सबसे अधिक होता है.
इसके बाद शांत चित्त से भगवान से प्रार्थना करें: “हे देव, मेरे जीवन से दरिद्रता, बाधाएं और दुर्भाग्य दूर करें.”

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि