अगर आप लगातार स्मोकिंग करते हैं तो आप इन स्किन प्रॉब्लम से हमेशा रह सकती है परेशान

अगर आप लगातार स्मोकिंग करते हैं तो आप इन स्किन प्रॉब्लम से हमेशा रह सकती है परेशान
स्मोकिंग से सेहत पर कितना असर पड़ता है शायद यह बात बताने की ज़रूर नहीं है, लेकिन बदलते समय के अनुसार स्मोकिंग करना एक स्टाइल बन गया है। आजकल इस मामले में महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं है। महिलाएं भी स्मोकिंग नियमित टाइम से करती रहती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि स्मोकिंग करने से स्किन में कई तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि स्मोकिंग करने से किस कदर आप अंदुरुनी रूप से कमजोर बनती जा रही है। इसके साथ ये भी बताने जा रहे है कि स्मोकिंग से आपको कौन-कौन सी स्किन समस्या हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं
शायद आपको मालूम ना हो लेकिन, आपक की जानकरी के लिए बता दें अधिक स्मोकिंग करने से चहरे में पींपल निकलने लगते हैं। अगर आपको इसकी आदत नहीं है, तो इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए नहीं तो ये मुश्किल और भी बढ़ जाएगी। इससे चेहरा भी खराब होने का डर रहता है।
अगर आप लगातार स्मोकिंग करते हैं तो आप इन स्किन प्रॉब्लम से हमेशा रह सकती है परेशान
अधिक स्मोकिंग करने से चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती है। झुर्रियां ही नहीं बल्कि, अधिक स्मोकिंग से कई बार महिलाएं अपनी उम्र से भी अधिक दिखाई देती हैं। अगर आपको उम्र से अधिक नहीं दिखाई देना है तो आपको तुरंत ही स्मोकिंग को छोड़ देना चाहिए।
स्मोकिंग सिर्फ आपके हेल्थ को कमज़ोर नहीं करता बल्कि, कई बार कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा भी रहता है। इसीलिए अमूनन सभी मादक पदार्थों में लिखा होता है कि तम्बाकू हेल्थ के लिए हानिकारक होता हैं, और इससे कैंसर होने का भी चांस रहता है।
आपको अपने कभी किसी महिला को अधिक स्मोकिंग करते हुए देखा होगा तो आपने ये ज़रूर नोटिस किया होगा कि सिगरेट पीने से लिप्स भी ब्लैक हो जाते हैं। अगर आप अपने लिप्स को ब्लैक नहीं होने देना चाहती है तो स्मोकिंग नहीं करना चाहिए
स्मोकिंग की लत को छुड़ाने के लिए आप च्यूइंग गम, नेजल स्प्रे या इनहेलर्स का सहारा लेकर सकती हैं। अगर आपको स्मोकिंग करने का मन कर रहा है तो उसके जगह शुगरफ्री गम, हार्ड कैंडी की मदद से इसे कंट्रोल कर सकती हैं। जितना हो सके एक्सरसाइज करिए और खुद पर कंट्रोल रखिए








