Latest

किचन के टीले पर सिलेंडर के दाग को छोड़ने के लिए आपने कई नुस्खे ट्राई कर लिए पर कोई फरक नहीं पड़ा तो आइए जाने इसका रामबाण तरीका

किचन के टीले पर सिलेंडर के दाग को छोड़ने के लिए आपने कई नुस्खे ट्राई कर लिए पर कोई फरक नहीं पड़ा तो आइए जाने इसका रामबाण तरीका

दाग अच्छे नहीं होते हैं। चाहें वो दाग कपड़े में लगा हो या फिर किचन के टाइल्स में लगा हो। दाग कभी कपड़ों और टाइल्स की रंगत और चमक को खराब कर सकते हैं। इसलिए समय से पहले दाग को हमेशा के लिए हटा देना ही अच्छा होता है। घर के किसी अन्य हिस्सों में या फिर किचन में रखें सिलेंडर के दाग आसानी से हटते नहीं है, तो अब घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप जिद्दी से जिद्दी गैस सिलेंडर से टाइल्स पर लगे दाग को आसानी में हटा सकती हैं।

वैसे अमूमन यह देखा जाता है कि एक ही जगह पर कई दिनों तक गैस सिलेंडर रखने से निशान पड़ जाते हैं, जिसे कई बार साफ करने के बाद भी साफ नहीं होते हैं। खैर, चलिए जानते हैं कैसे आसानी से इस दाग को खत्म किया जा सकता है।

किचन के टीले पर सिलेंडर के दाग को छोड़ने के लिए आपने कई नुस्खे ट्राई कर लिए पर कोई फरक नहीं पड़ा तो आइए जाने इसका रामबाण तरीका

नींबू रस का इस्तेमाल

कई घरेलू कामों को आसान बनाने के लिए समय-समय पर नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। गैस सिलेंडर से टाइल्स पर लगे दाग को को भी हटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए एक बर्तन में एक से दो नींबू के रस के साथ एक चम्मच ब्लीच को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और इसमें एक मग पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर अच्छे से लगा दीजिए और कुछ देर इसे ब्रश से रगड़कर अच्छे से साफ कर लीजिए। आप देखेंगे कि दाग आसानी से खत्म हो गए होंगे।

सिरके का इस्तेमाल

एक ही जगह पर रखें-रखें गैस सिलेंडर से टाइल्स पर दाग लग जाते हैं। कभी-कभी सिलेंडर के किनारे पानी पड़ने से भी कुछ अधिक ही लाल और काले धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में इस धब्बे को हमेशा के लिए हटाने के लिए आप सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बर्तन सिरका और फिटकरी के घोल को अच्छे से मिक्स कर लीजिएऔर दाग वाली जगह पर इस मिश्रण का अच्छे से स्प्रे करके कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। (फिटकरी के फायदेमंद) कुछ देर बाद इसे पानी से साफ कर लीजिए। इससे दाग आसानी से मिट जाएगा।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल

सिर्फ दांतों को साफ करने के लिए ही नहीं टूथपेस्ट इस्तेमाल किया जाता है बल्कि, दीवार या टाइल्स पर लगे दाग को हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, इसके लिए टूथपेस्ट को दाग पर अच्छे से लगा दीजिएऔर कुछ समय के लिए वैसे ही छोड़ दीजिए। कुछ देर छोड़ने से पेस्ट दाग को जड़ में खत्म कर देता है। कुछ देर बाद ब्रश में इसे रगड़कर अच्छे से साफ कर लीजिए। इससे दाग आसानी से खत्म हो जाएगा।

Back to top button