अजब गजबFEATUREDLatestराष्ट्रीय

तू नहीं तो ये रुत ये हवा क्या करूं ….सहेली संग बॉयफ्रेंड को OYO में देख बौखलाई गर्लफ्रेंड, अगले दिन फंदे से लटकी मिली लाश

तू नहीं तो ये रुत ये हवा क्या करूं ….सहेली संग बॉयफ्रेंड को OYO में देख बौखलाई गर्लफ्रेंड, अगले दिन फंदे से लटकी मिली लाश। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला ने लव अफेयर में मिले धोखे के बाद आत्महत्या कर ली. दरअसल, मृतका के एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे।

 

उसने अपनी सहेली को प्रेमी से मिलवाया था. इसके बाद उन दोनों के बीच भी अफेयर शुरू हो गया. इस बीच महिला को सूचना मिली कि उसकी दोस्त और प्रेमी एक ओयो होटल में ठहरे हुए हैं. वह जब होटल पहुंची तो उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद उसने उसी होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

आत्महत्या का पूरा मामला बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर के ओयो चैंपियन कम्फर्ट लॉज का है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी को अपनी ही दोस्त के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. कहासुनी के बाद महिला ने उसी होटल में एक कमरा बुक किया और फिर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतका का पहचान यशोदा (38) के रूप में हुई है, जो कि पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि