Latest

अगर आप भी कम बजट में पूरी फैमिली के साथ पंजाब का एक ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इस ट्रिप के दौरान आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे

अगर आप भी कम बजट में पूरी फैमिली के साथ पंजाब का एक ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इस ट्रिप के दौरान आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे

गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने से पहले अगर आप बच्चों को कहीं घुमाने लेकर नहीं गए, तो आपको दोबारा मौका नहीं मिलने वाला। भले ही बच्चे आपसे शिकायत न करें, लेकिन उन्हें भी परिवार के साथ छुट्टियों पर जाना पसंद होता है। अगर आप पंजाब से पूरे परिवार के साथ ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, लेकिन बजट की वजह से अभी तक कहीं नहीं जा पाए हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे 4 लोग मात्र 15 हजार में अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं।

अगर आप भी कम बजट में पूरी फैमिली के साथ पंजाब का एक ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इस ट्रिप के दौरान आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे

*पंजाब से इस तरह प्लान करें सस्ते में ट्रिप
budget trip from punjab*

कम बजट में ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए जरूरी है कि वह किसी ऐसी जगह पर घूमने जाएं, जो उनके शहर से पास हो। आप अपने शहर से 200 से 300 किमी की दूरी पर स्थित जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
ट्रिप की शुरुआत आप अपनी गाड़ी से करने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि इससे आपको लोकेशन पर पहुंचने पर कैब या ऑटो नहीं करना पड़ेगा। साथ ही आपका ट्रेन या बस से आने जाने का खर्च भी बचेगा।
अगर आपके पास अपनी गाड़ी नहीं है, तो आप 2 दिन के लिए रेंट पर ले सकते हैं।
इससे 2 दिनों तक अपनी गाड़ी से घूमने का कुल खर्च 6000 से 7000 रुपये तक आएगा।

होटल इस तरह चुनें
trip from punjab

इसके बाद आपको रहने के लिए होटल का चुनाव करना है। अगर आप होटल की जगह हॉस्टल में रुकते हैं, तो आपका खर्चा कम आएगा। 4 लोगों के लिए 2 दिन के होटल का खर्च 3,000 रुपये तक आएगा। लेकिन, अगर आप हॉस्टल में रहते हैं, तो आपको एक रात के 2 हजार रुपये तक ही देने होंगे। हॉस्टल या होटल आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, क्योंकि यहां आपको अच्छे ऑफर मिल जाएंगे। भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह कई सारी हैं।

 

खाने का खर्च
budget trip from

होटल और घूमने के खर्च के बाद खाने के खर्च को तय करें। अगर आप 7,000 रुपये कार और 4,000 रुपये हॉस्टल में लगाते हैं, तो आपका कुल खर्च 11,000 रुपये तक होगा। इसके बाद, बचे हुए 4 हजार रुपये आप खाने पर खर्च कर सकते हैं। 2 दिन की ट्रिप में 4 लोगों का खर्च 4,000 रुपये से ज्यादा नहीं आने वाला है। अगर आप 4,000 रुपये से कम में बजट बनाना चाहते हैं तो खाने-पीने की कुछ चीजें साथ ले जा सकते हैं।

Back to top button