Sunday, April 5, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Traffic Police: फुटपाथ पर कब्जा किया तो जाएगा लाइसेंस! इंदौर में सख्त हुई ट्रैफिक टीम

Traffic Police: फुटपाथ पर कब्जा किया तो जाएगा लाइसेंस! इंदौर में सख्त हुई ट्रैफिक टीम।इंदौर शहर के यातायात को बेहतर करने के लिए कलेक्टर कार्यालय (Indore Collector Office) में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि ऐसे वाहनों के पंजीयन अब निरस्त किए जाएंगे, जो सामग्री बेचते हैं।

साथ ही ब्लैक स्पाट वाले 20 से अधिक चौराहों पर सुधार कार्य किया जाएगा। बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस के अफसर मौजूद थे।

ब्लैक स्पॉट वाले चौराहों पर होगा सुधार

बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि शहर में यातायात सुधार के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे।

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट को समाप्त किया जाए। कई चौराहों पर ब्लैक स्पाट बन गया है। यहां सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है।

कलेक्टर सिंह ने यहां सुधार के कार्य जल्द शुरू करने के लिए कहा है। इन चौराहों के लेफ्ट टर्न होंगे चौड़े बैठक में निर्देश दिए गए कि यात्री बसों के फिटनेस की चेकिंग का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

यह अभियान ट्रैफिक और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित होगा। शहर के प्रमुख पिपलियाहाना चौराहा के एमपीईबी वाले लेफ्ट टर्न को चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही इंडस्ट्रीज हाउस तिराहा, गीता भवन चौराहा, जीपीओ चौराहा, छावनी चौराहा के लेफ्ट टर्न भी चौड़े किए जाएंगे।

इन चौराहों पर ब्लैक स्पॉट

ब्लैक स्पॉट चौराहों में तीन इमली चौराहा, रालामंडल चौराहा, तेजाजी नगर चौराहा, कैलोद करताल फाटा, बाईपास रोड, विशेष जुपिटर हॉस्पिटल के सामने तीन इमली रोड, प्रभु तोल-कांटा नेमावर रोड, डेकाथलान के सामने, बाईपास ओमेक्स सिटी के सामने, बेस्ट प्राइस के सामने, टाटा शोरूम के सामने, बिचोली अंडरपास आईटी पार्क चौराहा, लवकुश चौराहा, गांधी नगर रिंजलाय फाटा, देवास नाका चौराहा आदि शामिल हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि