ICC Women’s T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरू होगा महिला टी20 विश्व कप का महासंग्राम; 14 जून को एजबेस्टन में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, देखें पूरा शेड्यूल और ग्रुप

VIDEO: भांगड़ा करते वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेने पहुंची हरमनप्रीत कौर, जय शाह ने पैर छूने से रोका

नई दिल्ली:  क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का बिगुल बज चुका है, जिसका भव्य आगाज 12 जून 2026 से होने जा रहा है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जाने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें चमचमाती ट्रॉफी के लिए आपस में टकराएंगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट के महाउत्सव का खिताबी मुकाबला (फाइनल) 5 जुलाई को मक्का-ए-क्रिकेट कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। वहीं, दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 14 जून पर टिकी होंगी, जब चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी।

14 जून को महामुकाबला: भारत vs पाकिस्तान

क्रिकेट जगत में भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से हाई-वोल्टेज और दबाव से भरा होता है। टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही दोनों टीमों की यह टक्कर फैंस के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होने वाली है। टीम इंडिया के लिए आगे की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि ग्रुप स्टेज में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी धाकड़ टीमों से भी होना है। ऐसे में सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिए हर मैच करो या मरो जैसा होगा।

ICC Women’s T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरू होगा महिला टी20 विश्व कप का महासंग्राम; 14 जून को एजबेस्टन में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, देखें पूरा शेड्यूल और ग्रुप

विश्व कप 2026 के ग्रुप्स पर एक नजर:

इस बार टूर्नामेंट में टीमों को दो कड़े ग्रुप्स में बांटा गया है:

  • ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड।
  • ग्रुप-2: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।
इसे भी पढ़ें-  जेह के कमरे में घुसा था आरोपी, मांगे थे ₹1 करोड़"— Saif Ali Khan पर हमले के केस में नर्स का कोर्ट में बड़ा खुलासा

टूर्नामेंट की 6 बड़ी और खास बातें:

  • 12 टीमें इस बार खिताबी जंग में हिस्सा ले रही हैं.
  • टूर्नामेंट में कुल 33 कड़े मुकाबले खेले जाएंगे.
  • शेड्यूल में 5 ट्रिपल हेडर (एक दिन में तीन मैच) और 5 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं.
  • नीदरलैंड की टीम पहली बार महिला टी20 विश्व कप के मंच पर कदम रख रही है.
  • फाइनल मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर आयोजित होगा.
  • भारत-पाकिस्तान की महाभिड़ंत 14 जून को एजबेस्टन में शाम 7:00 बजे से होगी.

नॉकआउट मुकाबलों का कार्यक्रम (Knockout Schedule):

तारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
30 जूनसेमीफाइनल 1द ओवलशाम 7:00 बजे
2 जुलाईसेमीफाइनल 2द ओवलरात 11:00 बजे
5 जुलाईफाइनललॉर्ड्सशाम 7:00 बजे

ICC महिला टी20 विश्व कप 2026: पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार):

तारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
12 जूनइंग्लैंड vs श्रीलंकाएजबेस्टनरात 11:00 बजे
13 जूनस्कॉटलैंड vs आयरलैंडओल्ड ट्रैफर्डदोपहर 3:00 बजे
13 जूनऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
13 जूनवेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00 बजे
14 जूनबांग्लादेश vs नीदरलैंडएजबेस्टनदोपहर 3:00 बजे
14 जूनभारत vs पाकिस्तानएजबेस्टनशाम 7:00 बजे
16 जूनन्यूजीलैंड vs श्रीलंकाहैम्पशायर बाउलशाम 7:00 बजे
16 जूनइंग्लैंड vs आयरलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00 बजे
17 जूनऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेशहेडिंग्लेदोपहर 3:00 बजे
17 जूनभारत vs नीदरलैंडहेडिंग्लेशाम 7:00 बजे
17 जूनदक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तानएजबेस्टनरात 11:00 बजे
18 जूनवेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंडहेडिंग्लेरात 11:00 बजे
19 जूनन्यूजीलैंड vs आयरलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00 बजे
20 जूनऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंडहैम्पशायर बाउलदोपहर 3:00 बजे
20 जूनपाकिस्तान vs बांग्लादेशहैम्पशायर बाउलशाम 7:00 बजे
20 जूनइंग्लैंड vs स्कॉटलैंडहेडिंग्लेरात 11:00 बजे
21 जूनवेस्टइंडीज vs श्रीलंकाब्रिस्टलदोपहर 3:00 बजे
21 जूनदक्षिण अफ्रीका vs भारतओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
23 जूनन्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंडब्रिस्टलदोपहर 3:00 बजे
23 जूनश्रीलंका vs आयरलैंडब्रिस्टलशाम 7:00 बजे
23 जूनऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तानहेडिंग्लेरात 11:00 बजे
24 जूनइंग्लैंड vs वेस्टइंडीजलॉर्ड्सरात 11:00 बजे
25 जूनभारत vs बांग्लादेशओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
25 जूनदक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंडब्रिस्टलरात 11:00 बजे
26 जूनश्रीलंका vs स्कॉटलैंडओल्ड ट्रैफर्डरात 11:00 बजे
27 जूनपाकिस्तान vs नीदरलैंडब्रिस्टलदोपहर 3:00 बजे
27 जूनवेस्टइंडीज vs आयरलैंडब्रिस्टलशाम 7:00 बजे
27 जूनइंग्लैंड vs न्यूजीलैंडद ओवलरात 11:00 बजे
28 जूनदक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेशलॉर्ड्सदोपहर 3:00 बजे
28 जूनऑस्ट्रेलिया vs भारतलॉर्ड्सशाम 7:00 बजे
इसे भी पढ़ें-  IND vs NZ 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

महिला क्रिकेट के इतिहास में इसे अब तक का सबसे कठिन और कड़ा विश्व कप माना जा रहा है। जहां हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपनी बादशाहत को बचाने की पूरी कोशिश करेगी।