Tuesday, May 12, 2026
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

IAS स्वप्निल वानखेड़े को दतिया की कमान, 2016 बैच के हैं अधिकारी

IAS स्वप्निल वानखेड़े को दतिया की कमान, 2016 बैच के हैं अधिकारी। मध्य प्रदेश के दतिया को 17 दिन बाद नया कलेक्टर मिल गया है। 2016 बैच के IAS अफसर स्वप्निल वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो सतना से ट्रांसफर होकर आए हैं। वानखेड़े इससे पहले सतना में अपर कलेक्टर के पद पर थे। अब वह दतिया की प्रशासनिक बागडोर संभालेंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंगलवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

IAS स्वप्निल वानखेड़े को दतिया की कमान, 2016 बैच के हैं अधिकारी
वर्तमान में दतिया जिले का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अक्षय कुमार तेम्रवाल को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वे अब पुनः अपने मूल पद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिपं दतिया के रूप में कार्य करेंगे। गौरतलब है दतिया के पूर्व कलेक्टर संदीप कुमार माकिन 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए थे।

ड्रोन उड़ाओ, करियर बनाओ; जानें ड्रोन टेक्नोलॉजी में डिग्री, ट्रेनिंग और कमाई के अवसर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम