IAS दिलीप यादव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया

भोपाल/इंदौर। IAS) के अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
इंदौर में दूषित जल से हुई मौतों के मामले ने प्रदेश शासन को गंभीर रूप से झकझोर दिया है। इस घटना में अब तक करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए थे।
इसी बीच सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, इंदौर के दूषित जल कांड के बाद प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
दूषित जल से हुई मौतों ने शहरी व्यवस्थाओं और पेयजल आपूर्ति प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को सहायता और बीमार लोगों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।








