“खुशी से जो दे दे वो लेता हूं”: पन्ना में घूसकांड के बाद EE का बयान वायरल; लोकायुक्त ने 45 हजार की रिश्वत लेते पकड़े थे कर्मचारी
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग से जुड़ा रिश्वतखोरी का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। सागर लोकायुक्त की टीम ने मझगांय बांध की नहर से जुड़े बिलों के भुगतान के एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विभाग के दो कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
इस कार्रवाई के बाद जब विभाग के कार्यपालन यंत्री (EE) सी.बी. अहिरवार से संवाददाताओं ने सवाल पूछे, तो उनका एक कथित बयान वायरल हो गया: “खुशी से जो दे दे वो लेता हूं”: पन्ना में घूसकांड के बाद EE का बयान वायरल; लोकायुक्त ने 45 हजार की रिश्वत लेते पकड़े थे कर्मचारी
“मैं परसेंटेज नहीं लेता, जो खुशी से दे दे वो लेता हूं।”
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई के तुरंत बाद इस प्रकार का बयान सामने आने से प्रशासनिक और सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। हालांकि, इस वायरल वीडियो और बयान की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।















