FEATUREDLatestराष्ट्रीय

I am the Boss: सीएम सिद्धारमैया बोले- कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं, पूरे पांच साल रहूंगा, ‘सीएम चेयर खाली नहीं

I am the Boss: सीएम सिद्धारमैया बोले- कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं, पूरे पांच साल रहूंगा, ‘सीएम चेयर खाली नहीं

I am the Boss: सीएम सिद्धारमैया बोले- कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं, पूरे पांच साल रहूंगा, ‘सीएम चेयर खाली नहीं। कर्नाटक नेतृत्व को लेकर ऊहापोह की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि वह पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और उन्होंने दावा किया कि उनके और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता में साझेदारी का कोई समझौता नहीं हुआ है।

I am the Boss: सीएम सिद्धारमैया बोले- कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं, पूरे पांच साल रहूंगा, ‘सीएम चेयर खाली नहीं

गौरतलब है कि सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, दोनों ही नेता दिल्ली में हैं, जहां वे राहुल गांधी समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के दिल्ली में होने के बाद कर्नाटक में फिर से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा शुरू हो गई।

आज दिल्ली में राहुल गांधी से मिलेंगे दोनों नेता
कुछ विधायकों द्वारा डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर सिद्धारमैया ने कहा, ‘कुछ विधायक शिवकुमार का समर्थन कर सकते हैं, लेकिन अधिकतर ऐसा नहीं कर रहे हैं।’ दोनों नेताओं के आज दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर में कांग्रेस सरकार के आधे कार्यकाल के करीब पहुंचने के साथ, शिवकुमार शीर्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के प्रयास तेज कर रहे हैं।

इस बीच, कांग्रेस एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया ने गुरुवार को मैसूर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पिता मुख्यमंत्री के रूप में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार के आधे कार्यकाल के करीब पहुंचने के कारण कुछ आकांक्षी अपनी मांगें उठा रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, ‘आकांक्षाएं व्यक्त करने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन अंतिम फैसला आलाकमान और विधायक ही करेंगे। लेकिन सिद्धारमैया पूरे पांच साल मुख्यमंत्री बने रहेंगे।’

Back to top button