Latest

दहेज के आरोप में पति की आत्महत्या, शादी के 30 साल बाद पत्नी ने लगाया केस

दहेज के आरोप में पति की आत्महत्या, शादी के 30 साल बाद पत्नी ने लगाया केस

...

भोपाल। दहेज के आरोप में पति की आत्महत्या, शादी के 30 साल बाद पत्नी ने लगाया केस। शादी के 30 साल बाद एक पत्नी अपने पति के खिलाफ थाने पहुंची तो दुखी पति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। अवधपुरी में रहने वाली पत्नी ने 26 जनवरी को महिला थाने में पति के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था।

दहेज के आरोप में पति की आत्महत्या, शादी के 30 साल बाद पत्नी ने लगाया केस

चार दिन तक सदमे में रहने के बाद पति ने शुक्रवार को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसका बेटा अस्पताल लेकर पहुंचा। कुछ देर इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। अवधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू की है।

दंपती की बेटी की शादी हो चुकी है

अवधपुरी थाना प्रभारी के अनुसार 52 वर्षीय राजीव गिरी मूलत: रायसेन जिले के बरेली के रहने वाले थे। वर्तमान में वह सौम्य स्टेट कॉलोनी में रहते थे। वह पूर्व में राजीव सिविल ठेकेदार थे, फिलहाल खेती करते थे। करीब 30 साल पहले राजीव की जानकी गिरी से शादी हुई थी।

उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अविवाहित है और प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद जानकी ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की थी, जिस पर प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें-  छात्रावास की बालिकाओं ने दी कराटे व ग्रीन बेल्ट की परीक्षा, महारानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा अभियान के तहत बडग़ांव छात्रावास में आयोजित हुई परीक्षा

पत्नी ने पुलिस से कहा केस खत्म करने का दबाव बना रहा है पति

शुक्रवार को राजीव गिरी के जहर खाने के बाद उनका बेटा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। जबकि उनकी पत्नी जानकी पति की खैर मनाने की बजाए थाने पहुंच गई।

पति वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था, जबकि पत्नी पुलिस से कह रही थी कि उसका पति केस वापस लेने का दबाव बना रहा है, उस पर कार्रवाई की जाए। हालांकि पुलिस ने वह कार्रवाई नहीं की और फिर कुछ देर बाद राजीव गिरी ने दम तोड़ दिया।

दहेज के आरोप में पति की आत्महत्या, शादी के 30 साल बाद पत्नी ने लगाया केस

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि

Related Articles

Back to top button