मानवता हुई शर्मशार-चलती ट्रेन से टीसी ने मारा धक्का महिला का पैर हुआ अल कटनी-सिंगरौली रेलखंड के खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया, जिससे उसका एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आईं। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के डबरौहा गांव की 40 वर्षीय मीना सिंह पति नंदकुमार सिंह गोंड अपनी बहन रोशनी सिंह गौड़ के साथ विजयसोता स्टेशन से करेली मजदूरी के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। मिली जानकारी के मुताबिक मीना सिंह , वह स्लीपर कोच में यात्रा कर रही थीं, तभी खन्ना बंजारी स्टेशन पर टिकट चेकर (टीसी) के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि टीसी ने उन्हें चलती ट्रेन से उतरने को कहा और ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही धक्का दे दिया जिससे उसका पैर ट्रेन की नीचे आ गया हादसा होते ही स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पायलट रमाकांत द्विवेदी व उनकी टीम ने गंभीर रूप से घायल मीना सिंह को बरही अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया घटना के तुरंत बाद घायल के अस्पताल पहुँचते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है