katniमध्यप्रदेश

मानवीय पहल -ठंड से ठिठुरते गरीबों को द मलंग फाउंडेशन ने दी कंबल के रूप में जिंदगी

ठंड से ठिठुरते गरीबों को द मलंग फाउंडेशन ने दी कंबल के रूप में जिंदग

कटनी! सर्द हवाओं से कड़कती ठंड की वजह से गरीब और सड़क किनारे सोने वाले लोग खुद को इससे बचाते हुए नज़र आए। ऐसे में द मलंग फाउंडेशन के कुछ युवा साथियों नें अस्पताल, रेलवे स्टेशन, स्टेशन परिसर के बाहर एवं सड़क के किनारे व आस पास सोये हुए लोगों के बीच पहुंचकर अपनी गाड़ी में कंबल लेकर ठंड से बचाते हुए इन बेघर लोगों को कंबल वितरण किया। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को कंबल मिला तो ये लोग कंबल पाकर खुश हो गये और इन युवाओं की टीम को धन्यवाद करते हुए भावुक हो गए।

सर्दी में एक सेकड़ा से अधिक कंबल वितरण किया गया। समाजसेवी कार्यो के लिए शहर में अपनी एक अलग पहचान बना चुके द मलंग फाउंडेशन संस्था के संस्थापक युवा समाजसेवी दिलराज अमर सिंह कहा कि हम सब इस समाज से बहुत कुछ लेते है और हमारा ये फर्ज है कि हमें जितना मिला है उसका कुछ अंश इस समाज को जरूर लौटाएं। दिलराज सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा पुनीत कार्य है इस तरह के पुनीत कार्य करने से आत्म संतुष्टि मिलती है,आने वाले समय में हम अपनी सेवाओ को मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में देने के लिए प्रयासरत है।

आगे भी इस प्रकार के आयोजन करने और दूसरे लोगों से भी इस तरह की सहायता हेतु आगे आने के लिए आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक लोगों को कंबल दिया गया जो सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

 

इनकी रही मौजूदगी

कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से द मलंग फाउंडेशन संस्था के संस्थापक युवा समाजसेवी दिलराज अमर सिंह,अजय वीरभद्र माली , चंद्रशेखर गर्ग , अखिल मिश्रा , पीताम्बर प्यासी , नितेश तिवारी , कृष्णा पांडे , अभय सिंह , निशांत शिवहरे , संदीप गुप्ता , आयुष अवस्थी , अमन सुहाने सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

Back to top button