Sunday, April 12, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कटनी में कांग्रेस जनों का भारी आक्रोश जलाया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पुतला

कटनी में कांग्रेस जनों का भारी आक्रोश जलाया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पुतल

कटनी -मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरुद्ध पुरानी कचहरी चौराहा पर तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के संबंध में की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने किया। आक्रोशित कांग्रेसजनों ने विरोध स्वरूप पुतला दहन कर नारेबाजी की तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादाओं के सम्मान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और मंत्री के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की असंसदीय एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग निंदनीय है। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार इस तरह की भाषा का उपयोग लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की कि संबंधित मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाए तथा उनका इस्तीफ़ा लिया जाए। कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक करेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला,महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष करन सिंह चौहान, राकेश जैन “कक्का”, राजा जगवानी, आफताब चोखे भाईजान, प्रशांत जायसवाल, जालेम यादव, इस्तियाक अहमद, मंजू निषाद, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, मनोज गुप्ता, श्याम पाहुजा, राकेश “गुड्डू” द्विवेदी, नारायण निषाद, दिग्विजय सिंह, मंगल सिंह, संजय गुप्ता, हाजी गुलाम जाफर, राजेश चावरे, अजय कोल, श्याम यादव, मुन्ना कुशवाहा,कल्लू दास बैरागी अदिता वर्मा, रूपा तिवारी, शोभा मंगलानी, शशि शेखर भारद्वाज, रमेश मिश्रा,रवि मंगलानी,अजय वर्मा, प्रशांत पांडे, सुशील जायसवाल, अभय खरे, अनुराग दहिया, जार्ज डेविड एवं अंशु गुप्ता हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा अंत में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि