HPCL Biofuels Recruitment: इस सरकारी कंपनी ने बिहार में निकाली 255 पदों पर भर्ती, सालाना वेतन 10 लाख तक
नई दिल्ली। HPCL Biofuels Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। हिंदुस्तान पेट्रोलियन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों की कुल 255 रिक्तियों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं. 001/HPCL Biofuels Ltd./ 2021) के अनुसार, विज्ञापित पदों के लिए निश्चित अवधि संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है और यह नियमित या स्थायी आधार पर भर्ती नहीं है।
पदों के विवरण
एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में रिक्तियां घोषित की हैं। इनमें जरनल एवं ऐडमिनिस्ट्रेशन, सुगर इंजीनियरिंग, ईथनॉल, केन, सुगर प्रोडक्शन, ईडीपी, आदि शामिल हैं। जिन पदों के लिए रिक्तियों की संख्या अधिक हैं, वे हैं – मैनेजर, इंजीनियर, वेल्डर, फिटर, टर्नर, अटेंडेंट, पैन मैने, असिस्टेंट पैन मैने, आदि। सभी पदों और उनकी रिक्तियों की संख्या के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।
ऐसे करें आवेदन
एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स में निश्चित अवधि संविदा भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, hpclbiofuels.co.in के होम पेज पर ही ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में दिये गये लिंक या नीचे दिये उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक के भर्ती विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भर्ती विज्ञापन में ही दिया गया है। इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स की स्व-प्रमाणित प्रतिलिपियों के साथ इस पते पर जमा कराएं – एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड, हाउस नंबर-9, श्री सदन, पाटलीपुत्र कॉलोनी, पटना-800013। आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2021 (शाम 6 बजे तक) है।
ऐसे होगा चयन
सभी मैनेजमेंट पदों के लिए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक या स्काईप या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाले इंटरव्यू किया जाएगा। वहीं, नॉन-मैनेजमेंट पदों के लिए उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट और स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) के आधार पर किया जाएगा।

