Hot Spot : हॉट स्पॉट स्थल के होम क्वारेंटाइनस को जरूरत का सामान घर पर उपलब्ध कराने 18 कर्मी तैनात
जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर कोरोना की दृष्टि से चिन्हित शहर के हॉट स्पॉट स्थलों में होम क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों की जरूरत का सामान घर पर ही उपलब्ध कराने हेतु नगर निगम आयुक्त ने 18 कर्मियों की ड्यूटी लगाई है । कर्मचारियों की ड्यूटी समन्वय एवं सहायक समन्वय तथा सहायक कर्मचारी के रूप में लगाई गई है ।
वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के संदिग्ध व्यक्तियों को सुरक्षा की दृष्टि से होम क्वारेंटाइन किया गया है । हॉट स्पॉट चिन्हित क्षेत्रों में होम क्वारेंटाइन व्यक्तियों को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है और ना ही इस क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति है । इसलिए होम क्वारेंटाइन वाले लोगों को घर में जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए कर्मियों की तैनाती की गई है । कोरोना के लिए चिन्हित हॉट स्पॉट कछियाना पथ गोलबाजार के लिए समन्वय अधिकारी अखिलेश्वर सिंह कर संग्रहिता और सहायक समन्वय अधिकारी के रूप में यजरैया मांझी नोटिस सर्वर और सहायक कर्मचारी के तौर पर सौरभ ठाकुर, सुरेन्द्र पुरी और हॉट स्पॉट प्रोफेसर कालोनी के लिए कर संग्रहिता रामस्वरूप तिवारी और सहायक समन्वय अधिकारी के तौर पर अजय महात्मा तथा सहायक कर्मचारी के रूप में गोपाल शर्मा व वीरेन्द्र वाडिया की ड्यूटी लगाई गई है ।
इसी प्रकार हॉट स्पॉट सुहागी सरस्वती कॉलोनी के होम क्वारेंटाइन लोगों के लिए समन्वय अधिकारी नीरज जैन कर संग्रहिता एवं सहायक समन्वय अधिकारी के रूप में राजेन्द्र लड़िया कर संग्रहिता और सहायक कर्मचारियों में प्रकाश विश्वकर्मा व विजय कुमार कुशवाहा की ड्यूटी लगी है ।
इसके अलावा हॉट स्पॉट अंधेरदेव के होम क्वारेंटाइन व्यक्तियों को जरूरत का सामान घर में मुहैया कराने के लिए कर संग्रहिता अशोक यादव को समन्वय अधिकारी और लालमन पटैल कर संग्रहिता को सहायक समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है । यहां सहायक कर्मचारी के रूप में अशोक रौन व अशोक गुप्ता की तैनाती की गई है । जबकि हॉट स्पॉट शंकर नगर के लिए समन्वय अधिकारी सुनील भल्ला व सहायक समन्वय अधिकारी अनिमेश बड़गैया तथा सहायक कर्मचारी के तौर पर यहां सौरभ पांडे की ड्यूटी लगाई गई है ।

