23 अगस्त के राशिफल, सभी राशियों के लिए सामान्य रहेगा आज का दिन जानिए राशियों का फलादेश

images 6

23 अगस्त आज का राशिफल सभी राशियों को मिला जुला परिणाम देने वाला है  कुछ राशि वालों को व्यापार में हानि हो सकती है। तो कुछ को लाभ अप्रत्याशित नहीं घटित होगा वहीं, कुछ राशि के जातकों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यह राशिफल आपको आज गुजरने वाले दिन के बारे में इशारा करता है। आइए जानते है सभी राशियों के फलादेश के बारे में।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। नए कार्यों पर काम शुरू कर सकते हैं। किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। निजी जिंदगी के बारे में दोस्त से अच्छी सलाह मिलेगी। ऑफिस में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशि

व्रषभ राशि के लोगों को स्वास्थ्य के कारण परेशानी हो सकती है। भागदौड़ व कार्य की अत्यधिकता शारीरिक और मानसिक तनाव देगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार वालों का साथ खुशी देगा और तरोताजा महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ शाम अच्छी गुजरेगी।

मिथुन राशि

कोई लंबित मामला में न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। समाज में खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। अपने गुस्से पर काबू रखिए। व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप हो सकती है, जिसका आगामी समय में फायदा मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को काम का दबाव और पार्टनर से अनबन के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप निजी लाइफ में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक मदद मिल सकती है। किसी पुराने मित्र को देखकर खुश हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  बिहार को मिली बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने गंगा नदी पर बने 6-लेन 'नीतीश सेतु' का किया लोकार्पण, 100 पीएम-ई बसों को भी दिखाई हरी झंडी

सिंह राशि

 

सिंह राशि वालो के लिए दिन सामान्य या कहें ठीक रहेगा। सिंह राशि के जातक जरूरी कार्यों को निपटा सकते हैं। बैंक लोन में राहत मिल सकती है। भरपूर ऊर्जा और उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। घरेलू तनाव दूर होगा। मकान या जमीन खरीदने के लिए प्रयत्न कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों का दिन तनाव भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। सहयोगी वर्ग आपसे किनारा कर सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

तुला राशि

 

इस राशि के लोगों को दांत का दर्द आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन प्राप्त होगा। व्यवसाय में निवेश का योग बन रहा है। किसी से दिल लगने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

 

तेज राशि कही जाने वाली इस राशि के लोगों का साथी के साथ कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के कारण कोई समस्या खड़ी हो सकती है। कामकाज के मोर्च पर स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

धनु राशि

आज आपके लिए दिन अच्छा है अतः घर के बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। इससे धन लाभ हो सकता है। पिता की तबीयत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बेहतरीन कर सकते हैं। फिजूल के कामों में समय जाया करना घातक सिद्ध होगा। पैतृत संपत्ति में आपका लाभ होगा।

मकर राशि

 

मकर राशि वालो को कुछ नया काम करने की इच्छा होगी। नए कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसमें विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उन्हें मनमाफिक फल मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें-  ज्योतिष विशेष: 22 नवंबर को गुरु और चंद्रमा बना रहे हैं शक्तिशाली 'नवपंचम योग', कार्तिक पूर्णिमा तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों की पुरानी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। पार्टनर के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। मौसम के हिसाब से दिन शानदार रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपका प्यार नई ऊंचाइयों को छूएगा।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। माता पक्ष से धन मिलने की संभावना है। मेहमानों से घर भरा रह सकता है। आपकी कलात्मक क्षमता की सराहना होगी।

 

आवश्यक सूचना

‘यह जानकारी/दूसरे वेब स्त्रोत/पंचांग सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके  आप तक प्रेषित की गई हैं। उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है।