FEATUREDjabalpurLatest

Honor killing jabalpur : पिता ने की बेटी की हत्या

जबलपुर। जबलपुर के पाटन थाना अंतर्गत ग्राम सकरा में पिता ने अपनी 32 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार पिता रब्बू गोंड ने बेटी की हत्या इसलिए कर दी, क्योकि उसे अपनी बेटी पर शक था। पिता रब्बू ने बेटी से पूरी रात घर से गायब रहने की वजह पूछी तो वह उसका जवाब नहीं दे सकी। अवैध सम्बन्धो के शक की बुनियाद पर घटना को अंजाम दिया ।

गौरतलब है कि रब्बू गोंड ग्राम सकरा निवासी ने अपनी बेटी की हत्या कर दी क्योकि बेटी रात ने गायब थी सुबह जब उस के पिता ने इस का कारण पूछा तो वह ठीक जबाब नही दे पाई जिसके चलते पिता ने हत्या कर दी।

घटना से पूरे गांव में सन्नाटा

इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतिका गुलालों तीन वर्षों से ससुराल नही जा रही थी, वह अपने पिता के यहां रहती थी। मृतिका गुलालों की तीन बच्चियां हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मौके से हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी जब्त कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply