Sunday, April 5, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

गृह मंत्री अमित शाह बोले किसानों से केंद्र सरकार तुरंत बात करने को तैयार, पहले दिल्ली में निश्चित स्थान पर पहुंचें किसान

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के उग्र होने के बाद अब से कुछ वक्त पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बात करने को तैयार है। अगर 3 तारीख से पहले भी बात करना चाहें तो सरकार तैयार है।

श्री शाह ने कहा कि किसान आंदोलन से स्वयं परेशान हो रहे हैं दिल्ली में पुलिस द्वारा निश्चित एक बड़े स्थान पर किसान पहुंचे ताकि दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा कर सके कोई घटना दुर्घटना न हो। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा स्थान तय किया है शांन्ति पूर्वक किसान वहां पहुंचे। सरकार तुरंत बात करने को तैयार है। शाह ने कहा कि किसान किसी के बहकावे में न आएं।

आपको बता दें कि दिल्ली में निरंकारी मैदान में आंदोलनकारी किसानों के लिए जगह निर्धारित की गई है। जहां सभी तरह की सुविधाएं देने का भरोसा भी अमित शाह ने दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम