Latest

सायना इंटर नेशनल स्कूल में खेल दिवस पर आयोजित हुई हॉकी प्रतियोगिता

सायना इंटर नेशनल स्कूल में खेल दिवस पर आयोजित हुई हॉकी प्रतियोगित

कटनी(YASHBHARAT.COM)।
सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में हाॅकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बड़े उत्साह के साथ छात्र-शिक्षक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी दीपक बालानी के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ आदित्य कुमार शर्मा ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। हॉकी प्रतियोगिता में छात्रों की टीम और शिक्षकों की टीम आमने-सामने थी। दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद निर्णायक गोल शिक्षकों की टीम ने कर जीत दर्ज की। मैच के बाद प्राचार्य डाॅ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, एकता और स्वास्थ्य का प्रतीक हैं। खेल के अंत में विजेता टीम का करतल ध्वनि से सम्मानित किया गया।जिससे विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन में खेल सचिव वैभवी बंसल एवं सहसचिव विजय अहिरवार ने राष्ट्रीय खेल दिवस को समर्पित शपथ कराते हुए कहा कि हम सभी खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाएंगे। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Back to top button