Site icon Yashbharat.com

इंटक कैमोर चुनाव के ऐतिहासिक नतीजे पंकज पीडिया निर्विरोध अध्यक्ष, मनीष नवैत बने जनरल सेक्रेटरी, इंटक के इतिहास में पहली बार निर्विरोध अध्यक्ष

IMG 20251113 WA0009

कटनी(YASHBHARAT.COM)। औद्योगिक नगरी कैमोर स्थित अदाणी एसीसी प्लांट की इंटक यूनियन(कैमोर इंटक यूनिट) में इस बार इतिहास रच दिया है। इंटक के गठन के बाद पहली बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार पंकज पीडिया, के.के.तिवारी और अरुण तिवारी मैदान में थे। जिसमें अरुण तिवारी ने नामांकन जमा नहीं किया जबकि के.के.तिवारी ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह पंकज पीडिया का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया। गौरतलब है कि इंटक की स्थापना 3 मई 1947 को हुई थी।

आधिकारिक घोषणा के बाद मना जश्र

निर्वाचन की निर्धारित तिथि 13 नवंबर को अध्यक्ष पद के परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई। घोषणा के साथ ही कैमोर के श्रमिक वर्ग में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज पीडिया ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।

रोमांचक मुकाबले में मनीष नवैत बने जनरल सेक्रेटरी

जनरल सेक्रेटरी पद के लिए मतदान 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ जो दोपहर 12:30 बजे तक चला।कुल 127 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें मनीष नवैत को 67, राकेश तिवारी को 42 और अमित निगम को 18 वोट मिले। इस प्रकार मनीष नवैत ने स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज कर जनरल सेक्रेटरी पद पर कब्जा जमाया।

इंटक की एकता और जोश का प्रतीक बना यह चुनाव

यह चुनाव पूर्णत: शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। श्रमिकों में संगठन के प्रति एकजुटता, विश्वास और उम्मीदों का माहौल देखने को मिला। जिससे यह चुनाव इंटक की एकता और जोश का प्रतीक बन गया।

यह श्रमिकों के विश्वास की जीत-पंकज पीडिया

निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पंकज पीडिया ने कहा कि यह श्रमिकों के विश्वास और एकता की जीत है। अध्यक्ष पंकज ने कहा कि इंटक के सिद्धांतों के अनुरूप पारदर्शिता, श्रमिक कल्याण और विकास के लिए लगातार कार्य करता रहूंगा। आने वाला समय इंटक के संगठनात्मक सशक्तिकरण और श्रमिक हित में ठोस निर्णयों का होगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन को नए युग की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल और सशक्त बनाया जाएगा। वहीं नवनिर्वाचित जनरल सेक्रेटरी मनीष नवैत ने कहा कि यह जीत केवल मेरी नहीं बल्कि हर श्रमिक की जीत है। यह परिणाम उस मेहनतकश वर्ग की आवाज है जो अपने अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है।

 

Exit mobile version