Sportsक्रिकेटमध्यप्रदेश

लॉर्ड्स में भारतीय बेटियों का ऐतिहासिक ‘राज’: इंग्लैंड को 270 रन से रौंदा, पहली बार लॉर्ड्स में खेला गया वूमेन्स टेस्ट

लॉर्ड्स में भारतीय बेटियों का ऐतिहासिक 'राज': इंग्लैंड को 270 रन से रौंदा, पहली बार लॉर्ड्स में खेला गया वूमेन्स टेस्ट

लॉर्ड्स में भारतीय बेटियों का ऐतिहासिक ‘राज’: इंग्लैंड को 270 रन से रौंदा, पहली बार लॉर्ड्स में खेला गया वूमेन्स टेस्ट

लंदन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार (13 जुलाई) को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord’s) मैदान पर नया इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स के 200 से अधिक साल के इतिहास में पहली बार खेले गए महिला टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को 270 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी।

इस ऐतिहासिक पल और भारतीय बेटियों की इस बेमिसाल जीत का गवाह बनने के लिए क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी लॉर्ड्स के स्टैंड्स में मौजूद थे।

घर में चल रही थी सफाई और सामने आ गया 5 फीट लंबा नाग- इटारसी में कोबरा को देख उड़े परिवार के होश, देखें कैसे हुआ रेस्क्यू

 457 रन का विशाल लक्ष्य, 186 पर ढेर हुई इंग्लिश टीम

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रनों का एवरेस्ट जैसा पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों के आगे बेबस नजर आई और पूरी टीम महज 186 रनों पर सिमट गई

 चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

मैच के चौथे और आखिरी दिन इंग्लैंड ने 130 रन पर 6 विकेट के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मैच को खत्म करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया:

  • स्नेह राणा का पहला प्रहार: दिन की शुरुआत में ही स्पिनर स्नेह राणा ने इंग्लैंड की सेट बल्लेबाज एमी जोन्स (54 रन) को शेफाली वर्मा के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।

  • दीप्ति शर्मा का डबल अटैक: इसके बाद दीप्ति शर्मा ने सोफी एक्लेस्टोन और इजी वॉन्ग की जोड़ी को तोड़ा। दीप्ति ने वॉन्ग को 1 रन और फिर लॉरेन बेल को शून्य (0) पर आउट कर इंग्लैंड की हार तय कर दी।

  • राणा ने किया अंतिम शिकार: इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने 50 रन बनाकर संघर्ष करने की कोशिश की, जिन्हें आखिरकार स्नेह राणा ने आउट कर भारतीय जीत पर मुहर लगा दी।

 जीत के तीन बड़े ‘सुपरस्टार’

इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को एकतरफा अंदाज में जीतने में भारत की तीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे निर्णायक रहा:

  1. यास्तिका भाटिया: मैच में अपनी शानदार और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

  2. स्नेह राणा: अपनी फिरकी के जाल में इंग्लिश बल्लेबाजों को फंसाकर अहम मौकों पर विकेट चटकाए।

  3. क्रांति गौड़: इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी रफ्तार और स्विंग से लॉर्ड्स की पिच पर इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया।

भारतीय महिला टीम ने खेल के हर विभाग (बैंटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग) में इंग्लैंड को पछाड़कर लॉर्ड्स के ऐतिहासिक पन्नों पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।

Back to top button