Friday, May 22, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: हिमानी खन्ना बनीं सागर की नई IG, सात IPS और एक SPS अफसर का तबादला

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: हिमानी खन्ना बनीं सागर की नई IG, सात IPS और एक SPS अफसर का तबादला। राज्य शासन ने बुधवार देर रात दो एसपी सहित सात आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के एक अधिकारी के तबादले कर दिए।

चार दिन पहले प्रमोद वर्मा की जगह सागर के आईजी बनाए गए चंद्रशेखर सोलंकी का पदस्थापना आदेश निरस्त करते हुए उन्हें यथावत आईजी विशेष सशस्त्र बल (बिसबल) इंदौर रेंज में रखा गया है। सागर जोन का नया आईजी हिमानी खन्ना और डीआईजी सुनील कुमार पांडे को बनाया गया है।

MP IPS Transfer List

IPS चंद्रशेखर सोलंकी – पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इंदौर रेंज

IPS हिमानी खन्ना – पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर एवं निदेशक, JNPA, सागर का अतिरिक्त प्रभार

IPS सुनील कुमार पांडे – उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज, सागर

IPS सुनील कुमार पांडे – उप पुलिस महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज, छिंदवाड़ा

IPS नागेंद्र सिंह – सेनानी, 25वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल

IPS अमित तोलानी – SP, राजगढ़

IPS आदित्य मिश्रा – SP, बालाघाट

सोनाली दुबे – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, PHQ, भोपाल

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: हिमानी खन्ना बनीं सागर की नई IG, सात IPS और एक SPS अफसर का तबादला

 

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि