हिमालय पर्वतारोही आशीष गुप्ता का अमेहटा में स्वागत
भारतीय नौसेना में 15 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर गृहग्राम लौटे आशीष गुप्ता
कटनी। भारतीय नौसेना में अपनी 15 वर्षों की सेवा पूर्ण अपने गृहग्राम बापस लौटे आशीष गुप्ता का ग्रामीणों नें मेहगांव से अमेहटा तक जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया , गौरतलब है कि अमेहटा निवासी रामलाल गुप्ता के सुपुत्र एवं भूतपूर्व सैनिक राकेश गुप्ता , गप्पू गुप्ता के भाई आशीष गुप्ता हिमालय पर्वतारोही हैं , इन्होंने हिमालय की चोटी पर चढ़कर कीर्तिमान स्थापित है , अमेहटा के ग्रामीण जन एवं परिवार जनों नें आशीष का भव्य स्वागत किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित गुड्डू तिवारी, पिंटू तिवारी, गप्पू गुप्ता, लकी तिवारी, शैलेन्द्र गुप्ता, राजू यादव , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्यामली डे, भूतपूर्व सैनिक राकेश गुप्ता, कान्हा तिवारी, उदय बर्मन , राम कुशल तिवारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

