कटारा हिल्स में हाई वोल्टेज ड्रामा: दूध को लेकर झगड़े के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, क्रेन से हुआ रेस्क्यू
कटारा हिल्स में हाई वोल्टेज ड्रामा: दूध को लेकर झगड़े के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, क्रेन से हुआ रेस्क्यू।कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद ने उस समय बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों तक ड्रामा चलता रहा। मामला दूध लाने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
कटारा हिल्स में हाई वोल्टेज ड्रामा: दूध को लेकर झगड़े के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, क्रेन से हुआ रेस्क्यू
जानकारी के अनुसार, झागरिया बाईपास निवासी कैलाश का अपनी पत्नी से दूध लाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला झगड़े तक पहुंच गया। इसके बाद पत्नी ने अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि अगले दिन सुबह ससुर द्वारा फोन पर लगाई गई फटकार से युवक और अधिक आक्रोशित हो गया। इसी गुस्से में वह शाम करीब पांच बजे झागरिया बाईपास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही कटारा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। हालात को देखते हुए मौके पर क्रेन मंगाई गई और युवक के दोस्त को भी टावर पर चढ़ाया गया ताकि उसे समझाया जा सके।
करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की समझाइश और प्रयासों से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

