WhatsApp यूजर्स के लिए CERT-In का हाई-सीवियरिटी अलर्ट: फोन ही नहीं, लैपटॉप-कंप्यूटर भी खतरे में

whatsappweb_main

WhatsApp यूजर्स के लिए CERT-In का हाई-सीवियरिटी अलर्ट: फोन ही नहीं, लैपटॉप-कंप्यूटर भी खतरे में

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने WhatsApp के अलग-अलग वर्जन में सामने आई तकनीकी खामियों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। 26 नवंबर को जारी इस एडवाइजरी को ‘हाई सीवियरिटी’ श्रेणी में रखा गया है। एजेंसी के मुताबिक, यह खतरा सिर्फ मोबाइल यूजर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि कंप्यूटर और लैपटॉप पर WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स निजी जानकारी चुरा सकते हैं और डिवाइस में खतरनाक कोड चला सकते हैं।

किन वर्जन और यूजर्स पर है खतरा?

CERT-In के अनुसार, Android, iOS, Mac और Windows पर WhatsApp चलाने वाले लोगों के साथ-साथ WhatsApp Business यूजर्स को भी अलर्ट रहने की जरूरत है। पुराने वर्जन में ये कमियां पाई गई हैं:

Android: 2.26.35.74 और 2.26.17.4 से पुराने वर्जन

iPhone (iOS): 2.26.24.72 और 2.26.15.72 से पुराने वर्जन

Windows: 2.3000.1032164386.258709 से पुराने वर्जन

Mac Desktop: 2.26.23.72 से पुराने वर्जन

WhatsApp Business: Android और iOS के प्रभावित पुराने वर्जन

कैसे सेंध लगा सकते हैं हैकर्स?

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp में अटैचमेंट स्पूफिंग, SQL इंजेक्शन और सिक्योरिटी सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन से जुड़ी खामियां सामने आई हैं। इसके अलावा AI रिस्पॉन्स मैसेज और बाहरी विज्ञापनों के जवाब में आने वाले URL की जांच में भी कमी देखी गई है।

हैकर्स इसके जरिए विशेष मैसेज, फाइल या लिंक भेजकर ऐप को प्रभावित कर सकते हैं।

सफल होने पर वे पर्सनल डेटा एक्सेस या चोरी कर सकते हैं, डिवाइस पर मनमाना कोड चला सकते हैं और ऐप के डेटा में बदलाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  WhatsApp पर आ रहा मैसेज शेड्यूलिंग फीचर: 2 सप्ताह पहले तय कर सकेंगे समय, थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत होगी खत्म

बचाव के लिए क्या करें?

CERT-In ने यूजर्स और संस्थानों को तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है:

तुरंत अपडेट करें: Android यूजर्स Google Play Store, iPhone यूजर्स Apple App Store और डेस्कटॉप यूजर्स (Windows/Mac) WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें।

अनजान लिंक व फाइल से बचें: अनजान नंबर या व्यक्ति से आए संदिग्ध लिंक, मैसेज या अटैचमेंट को बिना जांचे न खोलें।

आधिकारिक जानकारी: अपडेट और सुरक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए WhatsApp के ऑफिशियल सिक्योरिटी एडवाइजरी पेज पर नजर रखें।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श