Site icon Yashbharat.com

Helth Plus: कोरोना काल में खुद की अवेयरनेस के साथ ही डॉक्टर्स की इन एडवाइज से सेफ रखें अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ

pregnant lady with mask

यह एक टफ टाइम है। कोरोना केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में खुद को सेफ और हेल्दी रखना बड़ा चैलेंज है। यह चैलेंज उनके लिए और भी बढ़ जाता है जो प्रेग्नेंट हैं। इस समय लोग फिजिकल विजिट नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को डॉक्टर्स से एडवाइज लेनी चाहिए कि कैसे वो अपनी देखभाल खुद कर सकते हैं।

कोविड टाइम में ऐसे रखें खुद का ख्याल

यह टफ टाइम है प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए। ऐसे में जरूरी है कि वो अपना ज्यादा ख्याल रखें। सबसे बड़ी बात यह है कि इसको लेकर बिल्कुल भी पेनिक नहीं होना है। अगर प्रेग्नेंट लेडी की फैमिली में कोई पॉजिटिव हो गया है तो खुद को आइसोलेट कर लीजिए। आप जितना लोगों से दूर रहेंगी उतना सुरक्षित रहेंगी। अगर किसी कारण प्रेग्नेंट लेडी को ही कोविड हो गया है तो उस समय भी पेनिक न होकर अपनी केयर करें। अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें क्योंकि इस समय ऐसी कोविड पॉजिटिव प्रेग्नेंट लेडीज के लिए भी कई मेडिकल प्रोटोकॉल बनाए गए हैं जो कि उनका पूरा ख्याल रखते हैं। बस खुद अलर्ट रहें और अपने डॉक्टर को अपडेट रखें।

बच्चे के इंफेक्शन होने के चांस और केयर कैसे करें

अगर मां कोविड पॉजिटिव हो तो प्रेग्नेंसी के दौरान ही बच्चे में कोविड होने के चांस बहुत कम होते हैं। गर्भ के अंदर कोविड का ट्रांसमिशन नहीं होता है। ऐसे में बच्चे में इंफेक्शन के चांस डिलीवरी के समय ही होते हैं। इसलिए डिलीवरी के तुरंत बाद बच्चे को मां से सेप्रेट करके रखा जाए और मां का प्रॉपर ट्रीटमेंट किया जाए जिससे वो कोरोना से ठीक हो सके। बच्चे की केयर सेप्रेट की जाए।

जो पेशेंट हॉस्पिटल विजिट नहीं कर सकते उनके लिए एडवाइज

Exit mobile version