Helping Hand Being Human: Odisha Train accident पर गौतम अदाणी मदद के लिए बढ़ाया हाथ
Helping Hand Being Human: Odisha Train accident पर गौतम अदाणी मदद के लिए बढ़ाया हाथ। ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी हाथ बढ़ाया है।
गौतम अदाणी ने रविवार को घोषणा की कि अदाणी ग्रुप उन बच्चों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी लेगा, जिन्होंने दुखद ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में अपने माता-पिता को खो दिया है, जिसमें 270 से अधिक लोग मारे गए हैं।
अपने ट्वीट में उन्होंने कहा ”उड़ीसा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा।
पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।