Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Heavy Rainfall School Closed सागर में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, कई कालोनियों में भरा पानी

Heavy Rainfall School Closed तेज बारिश के चलते मधुरकशाह वार्ड, शिवाजी वार्ड, तिली वार्ड सहित कई जगह पानी जमा हो गया। कई घरों में भी पानी भर गया। लोग परेशान होते रहे। वहीं भारी बारिश के चलते कलेक्टर दीपक आर्य ने शनिवार को सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।

मधुकरशाह वार्ड में पिछले साल भी जलभराव हुआ था। यहां स्मार्ट सिटी ने नाला बनवाया है, लेकिन इस बार भी कई घरों में पानी भरा। नाले के आसपास कई घरों में दो-दो फीट पानी भरा। इससे गृहस्थी का सामान खराब हो गया।

जिला अस्पताल के गेट के पास जमा होने वाले पानी की निकासी के लिए स्मार्ट सिटी ने काम किया था, लेकिन तेज बारिश में पानी का जमाव बंद नहीं हुआ। यहां देर रात से ही पानी भरा रहा। इससे लोग मुश्किल में निकासी कर पाए। आसपास डाक्टर्स सहित अन्य कर्मचारियों के आवासों में भी पानी भर गया। कर्मचारी घरों से पानी निकालते नजर आए। मोमिनपुरा क्षेत्र से लगे हुए सभी जगह अति वर्षा के कारण लोगों के घरों में पानी भरने से बहुत ज्यादा परेशानी हुई।

लगातार हुई वर्षा से ग्रामीण इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। मुख्य सड़कों पर जहां बड़े पुल बने हैं, वहां से आवागमन सुचारू है, लेकिन छोटे पुल, पुलियाओं वाले क्षेत्र में आवागमन बाधित रहा है। कई जगह लोग नालों के उतरने का इंतजार करते रहै। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटों में सागर जिले में भारी वर्षा हो सकती है।

तेज बारिश के चलते यश विहार कालोनी के लोग भी परेशान रहे। इस क्षेत्र की पानी निकासी के लिए भी स्मार्ट सिटी ने नाला बनाया था, लेकिन नाले से पानी नहीं जा रहा था। वहीं आसपास के खेतों में पानी जमा हो गया। स्नेह नगर, वैशाली नगर, गुलाब कालोनी, क्रिश्चियन कालोनी की सड़कें पानी में डूब गई। इससे सुबह लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम