Heavy Rain कटनी शहर मे देर शाम लगातार जारी तेज बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। बेमौसम बारिश से लोग एक ही जगह ठहरे रहे गए। सबसे ज्यादा परेशान फुटपाथ व्यवसायी हुए। बारिश के साथ तेज हवा से दुकानों के तीन शेड तथा बोर्ड होर्डिंग भी उखड़ गए। करीब एक घण्टे तक बारिश का सिलसिला कभी तेज तो कभी धीमा चलता रहा समाचार लिखे जाने तक बूंदाबांदी जारी थी। सिर्फ शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश की खबर है। हालांकि कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
Heavy Rain कटनी शहर मे देर शाम लगातार जारी तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

