katniमध्यप्रदेश

कोदो की रोटी खाने से बिगड़ी तीन लोगों की तबीयत इलाज के लिए पहुंचे जिला अस्पताल

कोदो की रोटी खाने से बिगड़ी तीन लोगों की तबीयत इलाज के लिए पहुंचे जिला अस्पता

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के इंडिया होटल के पीछे कुठला बस्ती में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक तबियत बिगड़ गई उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जानकारी के अनुसार कैलाश पटेल 46 वर्ष राधा पटेल 45 वर्ष तुलसा पटेल 100 वर्ष के द्वारा आज रविवार शाम 5:00 बजे घर पर कोदो की रोटी का सेवन किया गया था जिसके कुछ देर बाद ही उनकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी इसी बीच परिजनों उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहा तीनो इलाज किया जा रहा है एक ओर सरकार कोदो की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है वहीं हर वर्ष कोदो की रोटी खाने से जिले भर में करीब 200 से अधिक लोग बीमार होते हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जाता है।

Back to top button