Latest
सीहोर में आष्टा-पचोर मार्ग पर ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत, 5 लोगों की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार दोपहर आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
टक्कर इतनी भीषण कि उड़ गए बोलेरो के परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर होते ही बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन लोग वाहन से करीब 15 से 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरे। वहीं, गाड़ी का चालक और अन्य लोग बोलेरो के मलबे में ही बुरी तरह फंस गए।