
कटनी। Hartalika Teej Upay हरतालिका तीज व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाने वाला सबसे कठिन व्रत माना जाता है। इस व्रत में लगभग 30 घंटों तक अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है। मान्यताओं अनुसार सबसे पहले माता पार्वती ने ये व्रत किया था। कहते हैं भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को पार्वती जी ने रेत से शिवलिंग बनाकर उसकी विधि विधान पूजा की थी। इसी व्रत के परिणामस्वरूप उन्हें भगवान शिव की प्राप्ति हुई थी। हरतालिका तीज पर कुछ उपायों के करने से मनचाहा फल प्राप्त होता है।
हरतालिका तीज के पर करें यह
पूजा का शुभ मुहुर्त?
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर दिन गुरुवार को दोपहर 12:21 बजे शुरू होगी और 6 सितंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 3:01 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जाएगी। जो महिलाएं 6 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी उनके लिए पूजा का सिर्फ 2 घंटे 31 मिनट का पवित्र मुहूर्त होगा।