katniLatestमध्यप्रदेश

Harihar Tirth News हमें इसी उर्जा, उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहना है: संजय पाठक

Harihar Tirth संजय पाठक ने इस महा आयोजन को लेकर अपने सहयोगियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें इसी ऊर्जा के साथ बढ़ते रहना है। विधायक संजय पाठक ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता आशुतोष राणा को लेकर अपने भाव सोशल मीडिया पर व्यक्त किये।

wp 1686829742319

उन्होने लिखा कि हरिहर तीर्थ क्षेत्र भूमिपूजन सप्ताह समारोह के तृतीय दिवस के कार्यक्रम की अग्रजआशुतोष राना के साथ की कुछ झलकियां साझा कर रहा हूं। आशुतोष राना जी जिस प्रकार इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं उससे मुझे बहुत बल प्राप्त हो रहा है।  इसके साथ ही साथ श्री हरि हर तीर्थ क्षेत्र भूमिपूजन सप्ताह समारोह के दौरान सभी तरह के प्रबंधन कार्य में लगे अपने कार्यकताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं, हमें इसी उर्जा उत्साह के साथ आगे बढऩा है।

wp 1686829706709

सुमेरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती का आगमन

wp 1686829766450

श्री हरिहर तीर्थ क्षेत्र भूमिपूजन सप्ताह समारोह के तृतीय दिवस काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन विजयराघवगढ़ कटनी में हुआ।  इस दौरान मंच पर महाराज जी के पावन चरणों को नमन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत परम पूज्य महाराज जी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

धार्मिक आयोजनों की गंगा बह रही

हरिहर तीर्थी के प्रस्तावित स्थल पर प्रतिदिन धार्मिक आयोजनों की गंगा बह रही है। इसी अवसर पर यहां रामलीला और कृष्ण लीला का भी सुंदर मंचन किया जा रहा है। कल यहां द्रौपदी चीर हरण की लीला की गई जिसमे बेहद सलीवता के साथ कलाकारों ने मंचन किया जिसे देख श्रद्धालु आत्मविभोर हो गए। इसी तरह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और उनके पुत्रों ने 5 मिनट में रामलीला के नृत्य प्रदर्शन से सभी को हतप्रभ कर दिया। विजयराघवगढ़ महोत्सव के रंगमंच में वृंदावन की मंडली द्वारा किए जा रहें महाभारत महाकाव्य के मंचन को धर्मप्रेमी अपार जनसमुदाय के साथ दिखा ।

Back to top button