Happy Birthday Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा को मिली थी जबदरस्त एंट्री, जानें- उसके बाद कैसा रहा करियर

नई दिल्ली। Happy Birthday Parineeti Chopra: प्रियंका चोपड़ा को मिली जबरदस्त सफलता के बाद उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में कमद रखा। साल 2011 में उन्होंने रणवीर सिंह की फ़िल्म लेडिज वर्सेस रिकी बहल के साथ डेब्यू किया था। परिणीति की शुरुआत काफी जबरदस्त रही। जन्मदिन के मौके पर उनके करियर के बारे में जानते हैं…
- लेडिज़ वर्सेस रिकी बहल- बैंड बाजा बारत से मिली सफलता के बाद रणवीर सिंह लेडिज वर्सेस रिकी बहल के साथ वापस आए। इस फ़िल्म के साथ परिणीति ने अपना डेब्यू किया है। इस फ़िल्म में उनकी काम काफी तारीफ हुई। परिणीति को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला।
इश्कजादे- इसके एक साल के बाद साल 2012 में इश्कजादे आई। इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर और परीणीति चोपड़ा एक साथ नज़र आए। इस फ़िल्म से दोनों के करियर एक अलग आगाज़ मिली। परिणीति को असली फेम भी। इसके लिए उन्हें नेशलन फ़िल्म अवॉर्ड में स्पेशल मेशन भी मिला। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफी अच्छा बिजनेस किया।
3.शुद्ध देशी रोमांस- सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी परिणीति चोपड़ा को स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। फ़िल्म में उनके साथ वाणी कपूर और ऋषि कपूर ने भी जबरदस्त काम किया। फ़िल्म के बाद लोग परिणीति के अगले प्रोजेक्ट का इंतज़ार करने लगे। इस फ़िल्म के लिए भी उन्हें फ़िल्मफेयर में नॉमिनेशन मिला।
हंसी तो फंसी- साल 2014 में परिणीति की तीन फ़िल्में रिलीज़ हुईं। इसमें हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क, किल दिल शामिल है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा हंसी तो फंसी की रही। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नज़र आईं। हालांकि, इन्हें नाम के हिसाब से सफलता नहीं मिली।
इन फ़िल्मों में भी किया काम- इसके बाद से परिणीति के करियर में उतार-चढ़ाव जारी है। वह ‘मेरी प्यारी बिंदू’, ‘गोलमाल अगेन’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘केसरी’, ‘जबरिया जोड़ी’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं। इसके अलावा कुछ फ़िल्मों का काम चल रहा है। इसमें संदीप और पिंकी फरार, द गर्ल ऑन द ट्रेन और सैना शामिल है।