धूमधाम से मनाया जा रहा हनुमान प्राकट्य उत्सव जगह जगह हनुमान मंदिरों में हो रहे अनुष्ठान भंडारे का आयोजन

IMG 20250412 WA0039

धूमधाम से मनाया जा रहा
हनुमान प्राकट्य उत्सव जगह जगह हनुमान मंदिरों में हो रहे अनुष्ठान भंडारे का आयोज

हनुमान प्राकट्य उत्सव पर आज जिले और शहर भर के हनुमान मंदिर में अनुष्ठान और हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा जिसमें शहर के प्रमुख हनुमान मंदिर दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर में सुबह शोभायात्रा का आयोजन किया गया उसके बाद पूजन व शाम को पंच महाआरती का आयोजन होगा

 

इसी तरह शहर के पुरानी कचहरी पीर बाबा समीप हनुमत कुटी देवरी टोला उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह राम तिलक हनुमान मंदिर कुठला गोल बाजार कांच मंदिर पठरा स्थित बजरंग धाम वेंकट वार्ड हनुमान मंदिर हीरागंज पुराना सिविल कोर्ट हनुमत धाम में रामचरितमानस का अखंड पाठ के साथ विशाल भंडारा आयोजित हुआ साथ ही  श्री हनुमान जी मंदिर, पुराना सिविल कोर्ट, स्टेट बैंक मेन ब्रांच के बाजू में स्थित हनुमत धाम पर हनुमान जन्मोत्सव व हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। तमाम श्रद्धालुओं ने पाठ किया। शनिवार को समापन पर हनुमतधाम प्रबंध समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पूजन पाठ कबाद पूर्णाहुति यज्ञ तथा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रभु का सुमिरन किया। इसी तरह  जिले और शहर के थानों में हनुमानजी मंदिरों में अनुष्ठान का आयोजन हुआ था20250412 141435

इसे भी पढ़ें-  पिकलबॉल और बैडमिंटन के नए खेल मंच ‘PickleXIFIT’ का भव्य शुभारंभ,विधायक संदीप जायसवाल की मौजूदगी में बीना देवी सचदेवा ने किया रिबन काटकर उद्घाटन, खेल और फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा