Site icon Yashbharat.com

Haj Yatra 2023 Update : मध्‍य प्रदेश से हज यात्रा पर जाएंगे करीब 5 हजार लोग, 10 मार्च तक भरे जाएंगे आवेदन

HAJ MAKKA MADEENA

Haj Yatra 2023 Update : मध्‍य प्रदेश से हज यात्रा पर जाएंगे करीब 5 हजार लोग, 10 मार्च तक भरे जाएंगे आवेदन । इसके लिए 10 फवरी से आवेदन भरे जा रहे हैं। 10 मार्च तक आवेदन भरे जाएंगे। भोपाल व इंदौर से हज यात्रा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होंगी। हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि देश भर से एक लाख 75 हजार हज यात्रियों का कोटा तय हुआ है। मप्र से करीब पांच हजार हज यात्री जाएंगे।

 

बीते वर्ष की तुलना में हज यात्रा का खर्च 50 हजार रुपये तक कम होगा। भोपाल व इंदौर से मदीना के लिए सीधी उड़ान के लिए मप्र हज कमेटी की ओर से राष्ट्रीय हज हज कमेटी के चेयरमैन एपी अब्दुल्ला कुट्टी को आवेदन लिखा था। अभी किसी को आवेदन जमा करने में कोई परेशानी आ रही हो तो वे हज हाउस आ सकते हैं। यहां एक टीम आवेदन भरने के लिए मौजूद रहती है। पहले आवेदन भरने के 300 रुपए लगते थे, जो इस बार कोई राशि नहीं लग रही है।

हज यात्रा के लिए भोपाल व इंदौर से सीधी फिर शुरू

दरअसल भोपाल और इंदौर से मदीना के लिए सीधी विशेष उड़ान बंद कर दी थी। बीते वर्ष हज यात्रियों को मुंबई से जाना पड़ता था। इस कारण हज यात्रियों को ज्यादा राशि देनी होती थी। बीते दिसंबर में हुई एक कार्यशाला में मांग रखी गई थी कि आगामी हज यात्रा के लिए भोपाल व इंदौर से सीधी फिर शुरू की जाए। लोगों की मांग को देखते हुए राष्ट्रीय हज कमेटी के पदाधिकारियों न आश्वासन भी दिया था। इसके बाद सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से भी परेशानी उठाना पड़ती थी

जानकारी के अनुसार वर्ष-2022 की हज यात्रा में तीन लाख 35 हजार से सात लाख सात हजार रुपये तक प्रति यात्री खर्च हुआ था। 2019 की तुलना में यह 25 प्रतिशत तक अधिक खर्च था। 2019 में हज यात्रियों को दो लाख 36 हजार से दो लाख 82 हजार रुपये तक खर्च आता था। इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से भी परेशानी उठाना पड़ती थी। इससे पहले राज्य हज कमेटी के जरिए से औसतन 4800 यात्री हज करने जाते हैं। वर्ष 2019 में ये आंकड़ा छह हजार हो गया था। 2022 में ये घटकर 2,275 रह गया था। बीते वर्ष 1780 का कोटा मिला था। इस वर्ष करीब पांच हजार यात्रियों का मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version