Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

Hadsa: खड़े ट्रक से टकराई कार, उज्जैन के 3 युवकों की मौत

 Hadsa: खड़े ट्रक से टकराई कार, उज्जैन के 3 युवकों की मौत। उज्जैन से सांवरिया सेठ के दर्शन करने राजस्थान जा रहे 4 युवकों की कार मंदसौर में एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंदसौर के मुल्तानपुरा थाना इलाके में देर रात की बताई जा रही है। ये सभी युवक उज्जैन में मक्सी रोड क्षेत्र के रहने वाले थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम