Healthफिटनेस फंडा

Gym नहीं, Housewives घर बैठे ऐसे रहें फिट

हैल्‍थ डेस्‍क। बिगड़ते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण महिलाओं में लगातार बढ़ता मोटापा एक आम समस्या बन गई है। मोटापे के कारण महिलाएं डायबिटीज और हार्ट डिसीज के साथ कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। कुछ महिलाओं तो जिम जाकर मोटापा कंट्रोल कर लेती है।

मगर हाउसवाइफ वुमन्स के पास जिम जाने का समय नहीं होता। इसलिए घर पर रहने वाली महिलाएं डाइटिंग करती हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता साथ ही शरीर में कमजोरी भी आ जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीकें बताएंगे, जिससे आपका वजन भी कम हो जाएगा और आपको जिम भी नहीं जाना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं घर के कामों से वजन कम करने के खुछ आसान तरीके।

 

1. फर्श साफ करें
आजकल महिलाएं फर्श को साफ करने के लिए नई-नई तकनीक का सहारा लेती हैं लेकिन अपने हाथों से फर्श को साफ करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे आपके शरीर की कसरत हो जाती है और मांसपेशियां मजबूत होती है। इसके अलावा फर्श साफ करने से आपके शरीर की कम से कम 266 कैलीज बर्न होती है।

10 18 593621070bf231afd4eddaec6796725cca7901f81 ll

2. स्क्वाट्स
घर के कुछ काम करके आप स्क्वाट्स एक्सरसाइज कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, जब आप रसोई कैबिनेटरी, फ्रिज, वाशिंग मशीन या अलमारी से चीजें निकालने के झुकती हैं तो आपकी स्क्वाट्स एक्सरसाइज हो जाती है। अगर आप दिन में आप हर दिन 20-30 बार झुकती हैं तो शरीर में कम से कम 60- 150 कैलोरी बर्न होती है।
3. बर्तन धोना
आजकल महिलाएं डिशवॉशर्स से बर्तन साफ करती है लेकिन अगर आप कैलोरीज बर्न करना चाहती है तो बर्तन धोने के लिए स्पंज का इस्तेमाल करें। स्पंज से बर्तन साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जोकि कैलोरीज बर्न करने में मदद करता है। इससे एक घंटे में 80-100 कैलोरी बर्न होती है।
4. वैक्यूम क्लीनर से करें सफाई
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन वैक्यूम क्लीनर से सफाई करने पर भी आपका वजन तेजी से कम होता है। वैक्यूम क्लीनर से सफाई करते समय आपके फेफड़ों, कूल्हे और मांसपेशियों की कसरत होती है, जिससे कैलोरीज तेजी से बर्न होती है। 15-20 मिनट वैक्यूम क्लीनर से सफाई करने पर कम से कम 235-245 कैलोरी बर्न होती है।

10 20 223229070women clean home ll

5. कपड़े धोने
क्या आप भी कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करती है मगर आपको बता दें कि इसकी बजाए हाथ से कपड़े धोना ज्यादा फायदेमंद होता है। कपड़ों को हाथों से धोना, कपड़े सूखने के लिए डालना, उन्हें तय करना और उन्हें कपड़े प्रैस करने से आपके शरीर की करीब 70-135 कैलोरी बर्न हो जाती है। क्योंकि इस पूरी प्रक्रिया में आपके शरीर की कसरत हो जाती है।
6 रसोईघर में समय का सही इस्तेमाल
हाउसवाइफ वुमन्स अपना आधे से ज्यादा समय किचन में ही गुजारती हैं। ऐसे में किचन में बचने वाले समय का सही इस्तेमाल जैसे कि किचन में डांस करना या खाना बनाते समय हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना आपके मोटापे को दूर कर सकता है। आप चाहें तो खाना बनाते समय थोड़ा-सा समय बचने पर अपने कूल्होंं को घुमाकर भी एक्सरसाइज कर सकती है।
7. पीएं होममेड ड्रिंक
शहद और दालचीनी का से बना होममेड ड्रिंक पीकर भी आप तेजी से आपना वजन कम कर सकती हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए दालचीनी को पानी में डालकर 15 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे गिलास में छानकर इसमें शहद मिक्स करें। नियमित रूप से इस ड्रिंक का सेवन तेजी से वजन कम करने में मदद करता है।

10 41 025229070honey and cinnamon drink ll

8. स्नैक्स में नट्स
हमेशा एक बॉक्स नट्स अपने साथ रखें और स्नैक्स के तौर पर इनका सेवन करें। नट्स में मोनो-अनसैचुरेटेड फैट होता है। जब भी भूख लगे तो नट्स का सेवन करें। ये आपको एनर्जी से भरपूर रखने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है।
9. डिनर के बाद आधे घंटे की वॉक
वजन कम करने के लिए रात में खाना खाने के बाद वॉक करना भी बहुत जरूरी है। भोजन के बाद नियमित रूप से 30 मिनट वॉक करने पर आप मोटापे से छुटकारा पा सकती हैं। रात को सैर करने से आपका खाना आसानी से पच जाता है और शरीर का एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होता है।
10. सीढ़ियों का इस्तेमाल
अक्सर महिलाएं अपने घर की सीढ़ियां चढ़कर थक जाती हैं लेकिन क्या आप जानती है कि सीढ़ियों का इस्तेमाल भी वजन कम करने में मदद करता है। बार-बार सीढ़ियां चढ़ने उतरने से आपको एक्सट्रा कैलोरी घटाने में मदद मिलती है।

10 34 581693070walking on stairs 1 ll

Leave a Reply

Back to top button