Latest

Gyanvapi: पूजा स्थल के पास छत से गिरा पत्थर, नमाजियों को तलगृह के ऊपर जाने से रोकने की याचिका, जानिए सुनवाई कब

Gyanvapi News: पूजा स्थल के पास छत से गिरा पत्थर, नमाजियों को तलगृह के ऊपर जाने से रोकने की याचिका, जानिए सुनवाई कब

Gyanvapi News: पूजा स्थल के पास छत से गिरा पत्थर, नमाजियों को तलगृह के ऊपर जाने से रोकने की याचिका  उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की ओर से एक और याचिका कोर्ट में दायर की गई है। विश्वनाथ मंदिर न्यास ने अपनी याचिका में बताया कि व्यास जी के तलगृह की मरम्मत की जरूरत है। पिछले दिनों हुई एक घटना का भी जिक्र किया गया है, जब पूजा स्थल के पास एक पत्थर छत से गिर गया।

याचिका में यह मांग भी की गई है कि बड़ी संख्या में नमाजी तलगृह की छत पर जमा हो जाते हैं, जिससे भी नुकसान हो रहा है। नमाजियों को छत पर जाने से रोकने की मांग भी याचिका में की गई है।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से यह याचिका सोमवार को जिला जज की अदालत में दाखिल की गई। न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण की ओर से वकील रविकुमार पांडेय ने प्रार्थना पत्र अदालत में दाखिल किया। मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।

शैलेंद्र कुमार पाठक की ओर से दाखिल मुकदमे में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास पक्षकार है। इस मुकदमे में अदालत ने जिलाधिकारी को व्यास जी के तलगृह का रिसीवर नियुक्त किया है। साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा निर्दिष्ट पुजारी से तलगृह की मूर्तियों का पूजा-पाठ, राग-भोग आदि भी कराने का आदेश दिया है।

 

31 जनवरी को आए अदालत के आदेश के बाद पुजारी नियुक्त कर व्यास जी के तलगृह में पूजा-पाठ, राग-भोग आदि किया जा रहा है। बीते 16 फरवरी को पुजारी ने बताया कि तलगृह में पूजास्थल के पास पत्थर की दीवारें पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी हैं और छत से पानी का रिसाव हो रहा है। छत पर लगी एक बीम में भी दरार पड़ गई है।

 

 

 

Back to top button