FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Gyanvapi ASI Survey LIVE ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे जारी, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर SC में सुनवाई भी

Gyanvapi ASI Survey LIVE श्रावण सोमवार (Sawan 2024) के दिन एक तरफ जहां भक्त काशी विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं, वहीं कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर में सर्वे (Survey) का काम जारी है। सुबह करीब 7 बजे सर्वे हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद हैं।

सर्वे के बीच मुस्लिम पक्ष का बड़ा बयान

ज्ञानवापी परिसर सर्वे को लेकर मुस्लिम पक्षकार सैयद मोहम्मद यासीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने इसका बॉयकॉट हुआ है, हमारा वहां कोई नुमाइंदा नहीं है।

भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम के 30 अधिकारी ज्ञानवापी परिसर में मौजूद हैं। हिंदू पक्ष का दावा है कि ASI का सर्वे होने से सच सामने आ जाएगा। हिंदू पक्षकारों का यह भी कहना है कि यहां मौजूद तहखाने की खुदाई की जाएगी, तो यहां मूर्तियां मिलेंगी। वहीं मुस्लिम पक्ष ASI सर्वे के खिलाफ है। वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते।

याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य का बयान

‘यह हमारे लिए, हिंदू समुदाय और करोड़ों हिंदुओं के लिए एक बहुत ही गौरवशाली क्षण है। सर्वेक्षण ही इस ज्ञानवापी मुद्दे का एकमात्र संभावित समाधान है।’

4 अगस्त को सौंपी जानी है रिपोर्ट

कोर्ट के आदेश के मुताबिक, ASI की टीम को जांच पूरी करके 4 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करना है। हालांकि, सर्वे का काम पूरा नहीं हो पाता है, तो इस समय सीमा को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Back to top button