Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Gwalior adulteration free campaign: लैब में फेल हुए सैंपल, पांच प्रतिष्ठानाें के संचालकाें पर कराई FIR

Gwalior adulteration free campaign। सैंपल रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ असुरक्षित और गंदगी के कारण फूड एंड सेफ्टी विभाग ने पांच प्रतिष्ठानो के संचालकों पर एफआइआर कराई है। इन खाद्य पदार्थाें में लडडू और मसाले शामिल हैं, जो रक्षाबंधन के त्योहार पर लोग खा चुके हैं।यह सैंपल तभी लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट अब दीपावली त्योहार के सीजन में आई है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। दो फर्माें पर हाल ही में निरीक्षण किया गया था, जहां इतनी गंदगी मिली थी कि फूड सेफ्टी टीम को उल्टी सी आने लगी थी। वहीं आठ अक्टूबर को जो मावा और पनीर स्टेशन पर पकड़ा गया था उसमें पनीर अवमानक आया है।

फूड एंड सेफ्टी विभाग के अभिहीत अधिकारी संजीव खेमरिया ने बताया कि आठ अक्टूबर को रेलवे स्टेशन पर मावा और पनीर की खेप पकड़ी गई थी। पनीर की सैंपल रिपोर्ट आ गई है जो कि अवमानक आया है। मावा की सैंपल रिपोर्ट ठीक आई है। यह मावा कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाया गया था, जो कि कारोबारी के सुपुर्द कर दिया गया ।

इनके खाद्य पदार्थ पाए गए असुरक्षितः

-फर्म अचलेश्वर नाश्ता सेंटर स्काउट गाइड के सामने के संचालक दिनेश पाल पर एफआइआर। इनका हल्दी पाउडर का सैंपल असुरक्षित आया है।

-फर्म कौरव स्वीटस माधौगंज चोराहा के संचालक राकेश सिंह कौरव पर एफआइआर। इनका बूंदी लडडू का सैंपल असुरक्षित पाया गया।

-फर्म अग्रवाल मसाला एवं पैकिंग चितेराओली के मालिक देवेश अग्रवाल पर एफआइआर। इनका मिर्ची पाउडर का सैंपल असुरक्षित आयायहां मिली थी गंदगी, इसलिए की गई एफआइआरः

-फर्म साकिर बूरा भंडार पंचवटी कालोनी के मालिक साकिर खान पर एफआइआर हुई है। यहां करवा चौथ पर बनने वाले करवे बेहद गंदे ढंग से बनाए जा रहे थे और गंदगी फैली थी।

-फर्म नासिर खान बताशे वाले पंचवटी कालोनी के मालिक नासिर खान पर एफआइआर दर्ज, यहां बताशे व अन्य सामग्री को गंदे ढंग से बनाया जा रहा था।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम