FEATURED

Gurugram Gas Crisis: सिलेंडर की बुकिंग पर 25 दिन का इंतजार, छोटे उद्योग और आम लोग परेशान

Gurugram Gas Crisis: सिलेंडर की बुकिंग पर 25 दिन का इंतजार, छोटे उद्योग और आम लोग परेशान, गुरुग्राम में गैस संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे और मध्यम उद्योग भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सिलिंडर की बुकिंग के बाद भी लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि प्रशासन ने रिफिल बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल तय किया है।

Harivansh Narayan Singh Nomination: राष्ट्रपति ने किया राज्यसभा के लिए मनोनीत, तीसरी बार उपसभापति बनने की रेस में

Gurugram Gas Crisis: सिलेंडर की बुकिंग पर 25 दिन का इंतजार, छोटे उद्योग और आम लोग परेशान

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने श्रमिकों के लिए 5 किलो के छोटे गैस सिलिंडर की सुविधा शुरू की है, जिनकी रिफिल बुकिंग 9 दिन के अंतराल पर की जा सकेगी। इन सिलिंडरों को लेने के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, जमीनी स्तर पर कई लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय श्रमिकों ने शिकायत की है कि गैस एजेंसियां उन्हें छोटे सिलिंडर देने से इनकार कर रही हैं और केवल चयनित जरूरतमंदों को ही यह सुविधा दी जा रही है। इससे श्रमिक वर्ग में नाराजगी बढ़ रही है।

गैस संकट का सीधा असर उद्योगों पर भी पड़ा है। कई छोटे और मध्यम उद्योगों में उत्पादन लागत बढ़ गई है, जिसके कारण उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। लगातार सप्लाई बाधित होने से कामकाज में देरी और आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।

प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम