Latest

gujrat election 2017 Live: मतगणना शुरू, कुछ ही देर में आएगा पहला नतीजा

अहमदाबाद। गुजरात में 182 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद मतगणना शुरू हो चुकी है। अब से कुछ ही देर में पहला नतीजा भी आ जाएगा। मतगणना की शुरुआत में सबसे पहले पोस्टल वोट्स की गिनती की जाएगी और उसके बाद ईवीएम मशीनों से मतगणना शुरू होगी।

जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा नतीजे और रुझान तेजी से सामने आएंगे।

दिन चढ़ने के साथ-साथ तस्वीर साफ हो जाएगी की राज्य में भाजपा का राज कायम रहता है या कांग्रेस सत्ता में आती है। गुजरात के इन नतीजों पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने सभी मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

बता दें कि पिछले दिनों आए सभी एग्जिट पोल्स में गुजरात में भाजपा की सरकार का अनुमान जताया गया है। हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस अपनी जीत के दावे कर रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव के यह नतीजे पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में उनकी व भाजपा की प्रतिष्ठा का और नए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली अग्नि परीक्षा का फैसला करेंगे।

  • गुजरात                    जीते         आगे       कुल
  • bjp icon    भाजपा         0                       12          12
  • Inc icon    कांग्रेस          0                     4             4
  • anya icon अन्य              0                      0              0

गुजरात : मतगणना-मतदान के अहम आंकड़े

-33 जिलों के 37 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से होगी गणना

-182 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की खुलेगी तकदीर

-68.41% औसत वोट पड़े हैं दो चरणों में

-2.91% फीसदी वोट कम पड़े हैं 2017 में

-71.32 फीसदी वोट पड़े थे 2012 के चुनाव में

-4.35 करोड़ वोटरों में 2.97 करोड़ ने मतदान किया।

-15 जिलों में 70 फीसदी से ज्यादा तो 17 जिलों में 60 से 70 फीसदी वोट पड़े।

-सिर्फ देवभूमि द्वारका में 60% से कम वोट पड़े

Leave a Reply

Back to top button