Gujarat Tourists Death: मनाली से डलहौजी की यात्रा बनी आखिरी सफर, चंबा हादसे में भावनगर का परिवार खत्म

Gujarat Tourists Death: मनाली से डलहौजी की यात्रा बनी आखिरी सफर, चंबा हादसे में भावनगर का परिवार खत्म। देवभूमि हिमाचल के चंबा जिले से एक बड़ी दुखद खबर है। भटियात के ककीरा में आज सुबह करीब 3 बजे पर्यटकों से भरी एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में चालक समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी पर्यटक गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे।

रिजेक्शन से रॉयल बहू तक: जब ‘सांवले रंग’ के कारण शोभिता को विज्ञापन से निकाल कर कुत्ते को रखा गया, आज हैं करोड़ों की मालकिन

Gujarat Tourists Death: मनाली से डलहौजी की यात्रा बनी आखिरी सफर, चंबा हादसे में भावनगर का परिवार खत्म

मनाली से डलहौजी जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, गुजरात का यह परिवार मनाली घूमने के बाद डलहौजी की ओर जा रहा था। हादसे के वक्त इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिसके कारण विजिबिलिटी कम थी और सड़क पर फिसलन भी अधिक थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे।

मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात का एक ही परिवार तबाह हो गया:

घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

हादसे में घायल हुए तीन अन्य सदस्यों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों में मयंक पतनानी, उनकी पत्नी फोरमबेन और 3 साल का मासूम जियान्श शामिल हैं।

प्रशासन ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है और शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र और गुजरात के भावनगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

Exit mobile version